{"_id":"632ebd061fa5a8048b56ce5a","slug":"feroz-khan-birthday-know-about-bollywood-cowboy-unknown-facts-about-career-and-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Feroz Khan: शादीशुदा होने के बाद भी दिल लगा बैठे थे फिरोज खान, 10 साल के रिश्ते के बाद शादी से किया था इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Feroz Khan: शादीशुदा होने के बाद भी दिल लगा बैठे थे फिरोज खान, 10 साल के रिश्ते के बाद शादी से किया था इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:37 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान अपने शानदार अभिनय के लिए आज भी हिंदी सिनेमा में याद किए जाते हैं। अपनी एक अलग शैली के लिए मशहूर फिरोज खान 70-80 के दशक में खूबसूरत हीरों में से एक माने जाते थे।
विज्ञापन
1 of 5
फिरोज खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान अपने शानदार अभिनय के लिए आज भी हिंदी सिनेमा में याद किए जाते हैं। अपनी एक अलग शैली के लिए मशहूर फिरोज खान 70-80 के दशक में खूबसूरत हीरों में से एक माने जाते थे। 25 सितंबर 1939 को बेंगलुरु में जन्में फिरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड का काऊ बॉय भी कहा जाता था। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ फिरोज एक निर्माता और निर्देशक भी थे। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-
2 of 5
Feroz Khan
- फोटो : Social Media
फिरोज खान की जन्म जुल्फिकार अली शाह खान के घर हुआ था। उनका परिवार अफगानिस्तान से ताल्लुक रखता था, जो बाद में भारत पहुंचा था। उनके पिता अफगानिस्तान के गजनी में रहते थे, जबकि उनकी मां एक ईरानी थीं। अपनी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। मौके की तलाश कर रहे फिरोज में अपनी शुरुआत में कई साल तक सह कलाकार की भूमिकाएं निभाई। इसके बाद 1962 में आई फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में उन्होंने बालीवुड के नायक की परपंरागत छवि के विपरीत अपनी एक अलग छवि बनाई और यहीं से उनकी काउब्वॉय वाली छवि दर्शकों के मन में बस गई।
3 of 5
फिरोज खान
- फोटो : Social media
धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में पांव जमाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में करते हुए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अभिनेता फिरोज खान पहले ऐसे अभिनेता थे,जिनकी फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी। उनकी फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग के लिए वह अफगानिस्तान के खूबसरत लोकशनों पर गए। अपने शादनार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिरोज खान
- फोटो : Social media
अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल फिरोज खान की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। अपनी फिल्मों के लिए तारीफें बटोरने वाले अभिनेता अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। एक पार्टी में सुंदरी से मिले फिरोज ने पांच साल डेटिंग के बाद उनसे शादी कर ली थी। इस शादी से फिरोज खान और सुंदरी के दो बच्चे-बेटी लैला और फरदीन खान हुए। हालांकि, शादीशुदा होने के बाद भी फिरोज खान एक लड़की को डेट कर रहे हैं। इस बार में जब उनकी पत्नी सुंदरी को पता चला तो उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कपूर और नाना पाटेकर के साथ फिरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शादी के 20 साल बाद साल 1985 में फिरोज खान और सुंदरी के बीच तलाक हो गया। वहीं, एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात करें तो फिरोज ने एयरहोस्टेस और महाराजा महेंद्रगिर धनराजगिर की बेटी ज्योतिका को 10 साल डेट किया। इतना ही नहीं वह उनके साथ लिव इन रिलेशन में भी रहे। हालांकि, जब ज्योतिका ने शादी की बात की तो फिरोज मुकर गए। फिल्मों की बात करें तो फिरोज ने चार दशक लंबे करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2007 में आई 'वेलकम' थी, जो उस साल की हिट फिल्म साबित हुई थी। फिरोज ने 27 अप्रैल 2009 को अपने बेंगलुरु के घर में अंतिम सांस ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।