सब्सक्राइब करें

इन 10 फिल्मों से निकला बॉलीवुड का पहला खान सितारा, तीनों खान से बरसों पहले की हैं ये कहानियां

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 25 Sep 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
Feroz Khan birthday special know about his 10 superhit film
feroz khan - फोटो : social media

फिरोज खान का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे स्टाइलिश अभिनेताओं में लिया जाता है। उन्हें न सिर्फ बॉलीवुड का काऊब्वॉय कहा जाता था, बल्कि वह सिनेमा के पहले खान सितारे भी रहे जिनके नाम पर फिल्में घोषित होते ही बिक जाया करती थीं। एक उम्दा अभिनेता, निर्देशक व निर्माता फिरोज खान 25 सितंबर 1939 को तब के बैंगलोर में अफगानिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए एक पठान परिवार में जन्मे। उनका खानदान गजनी, अफगानिस्तान का रहने वाला था और उनकी मां ईरानी थीं। उनकी सालगिरह पर जानिए उन 10 फिल्मों के बारे में जिसने बॉलीवुड को पहला खान सितारा दिया।

Trending Videos
Feroz Khan birthday special know about his 10 superhit film
Bahurani - फोटो : social media

बहूरानी (1963)
किरदार - विक्रम


साल 1959 में फिल्म दीदी से डेब्यू करने के चार साल बाद जाकर फिरोज खान को इस फिल्म में लीड रोल मिला। टी प्रकाश राव निर्देशित ये फिल्म, तेलगु फिल्म अर्धांगी का रीमेक है। इस फिल्म में फिरोज के साथ माला सिन्हा व गुरु दत्त भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म एक परिवार की कहानी है जिसमें एक ज़मीनदार के दो बेटे होते हैं, पहली पत्नी से रघु (गुरुदत्त) व दूसरी से विक्रम (फिरोज)। विक्रम हमेशा रघू को धमकाता डराता रहता है, लेकिन रघु की शादी के बाद सब सुधर जाता है। इसी कहानी पर फिल्म 1992 में फिल्म अनिल कपूर की फिल्म बेटा भी बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feroz Khan birthday special know about his 10 superhit film
Oonche Log - फोटो : amar ujala mumbai

ऊंचे लोग (1965)
किरदार - रजनीकांत


इस फिल्म में पहली बार फिरोज खान ने दो बड़े कलाकारों के साथ काम किया। राज कुमार व अशोक कुमार जैसे उम्दा अभिनेताओं के बीच उनके अभिनय की भी काफी प्रंशंसा हुई। फिरोज खान के फिल्मी करियर के लिए यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फणी मजूमदार निर्देशित इस फिल्म में अशोक कुमार एक रिटायर्ड मेजर बने थे, वहीं राज कुमार और फिरोज खान उनके बच्चे। एक रिटायर्ट अंधा मेजर अपने बेटों की शादी कराने निकलता है, इसी कहानी के बीच खूब सा ड्रामा है। फिल्म को 13वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी सम्मानित किया गया।

Feroz Khan birthday special know about his 10 superhit film
Raat Aur Din - फोटो : amar ujala mumbai

रात और दिन (1967)
किरदार - दिलीप


यह फिल्म मशहूर अदाकारा व संजय दत्त की मां नरगिस दत्त की आखिरी फिल्म थी और वही इस फिल्म में मुख्य किरदार में थी। इस फिल्म में फिरोज खान व प्रदीप कुमार उनके साथ सपोर्टिंग रोल्स में नज़र आए थे। साल 1967 में आई यह फिल्म मल्टिपल आइडेंटिटी डिसऑर्डर पर बनी फिल्म है। फिल्म में नरगिस दोहरे चरित्र का प्रदर्शन करती हैं। नरगिस के पति का किरदार प्रदीप कुमार निभा रहे हैं वहीं फिरोज खान उनके दोस्त का। फिल्म को काफी अच्छा रेसपोंस मिला था, नरगिस दत्त के अभिनय की सराहना के साथ साथ फिरोज खान को भी उनके किरदार में बहुत पसंद किया गया। 

विज्ञापन
Feroz Khan birthday special know about his 10 superhit film
Aadmi Aur Insaan - फोटो : amar ujala mumbai

आदमी और इंसान (1969)
किरदार - जय किशन 


बी आर चोपड़ा निर्मित इस फिल्म को उनके भाई यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में फिरोज खान के साथ धर्मेंद्र व सायरा बानो हैं। फिल्म में फिरोज एक अमीर आदमी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं धर्मेंद्र एक आम आदमी का। धर्मेंद्र के किरदार को पढ़ा लिखा कर फिरोज खान का किरदार अपनी कंपनी में उसे काम देता है। आखिर में एक लड़की के चक्कर में दोनों के बीच गलतफ़हमी पैदा हो जाती है, इसी पर कहानी आधारित है। फिरोज खान ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed