फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: तीसरे दिन ही धीमी पड़ी फाइटर की रफ्तार, जानें हनुमान-गुंटूर कारम और मैं अटल हूं का हाल

Sun, 28 Jan 2024 01:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 28 Jan 2024 01:00 PM IST
सार

बड़े पर्दे पर हालिया रिलीज हुईं फिल्में वीकएंड पर दर्शक बटोरने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। आइए सिनेमाघरों में लगी फिल्मों का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जान लेते हैं-
 

विज्ञापन
Fighter Guntur Kaaram Main Atal Hoon Hanuman Latest Box Office Collection latest BO Report Occupancy earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रेस में आगे निकलने के लिए हालिया रिलीज फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों चार चर्चित फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर', प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी हनुमान, त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी गुंटूर कारम और रवि जाधव के निर्देशन में बनी मैं अटल हूं शामिल है। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Fighter Guntur Kaaram Main Atal Hoon Hanuman Latest Box Office Collection latest BO Report Occupancy earning
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म का निर्देशन सुपरहिट निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है। मूवी को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस मूवी ने अपनी रिलीज के दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 62.00 करोड़ रुपये जोड़े। वहीं, इसने तीसरे दिन 28.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 90.00 करोड़ रुपये हो गया है। 'फाइटर' पहले वीकएंड पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है।

Fighter Guntur Kaaram Main Atal Hoon Hanuman Latest Box Office Collection latest BO Report Occupancy earning
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही धांसू प्रदर्शन कर रही है। तेजा सज्जा अभिनीत 'हनुमान' दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार के बाद फिल्म की सीक्वल ‘जय हनुमान’ की भी घोषणा कर दी गई है। 'हनुमान' ने 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 16वें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल 164.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' में सनी देओल की एंट्री! हनुमान के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता?

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter Guntur Kaaram Main Atal Hoon Hanuman Latest Box Office Collection latest BO Report Occupancy earning
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में चूकती नजर आई है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के नौंवे दिन महज 15 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 8.20 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

Manisha Rani: पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मनीषा रानी की बिगड़ी तबीयत, इस कारण से हुईं अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Fighter Guntur Kaaram Main Atal Hoon Hanuman Latest Box Office Collection latest BO Report Occupancy earning
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' इस साल की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक रही है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई की गाड़ी पटरी से उतरती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। 'गुंटूर कारम' ने रिलीज के 15 दिन में 121.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 16वें दिन 45 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 122.02 करोड़ रुपये हो गया है।

B Praak: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुए हादसे पर छलका बी प्राक का दर्द, बोले- जान से बढ़कर कुछ भी नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed