फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: प्रेम चोपड़ा नेे किया 'फाइटर' का रिव्यू, ऋतिक रोशन की अदाकारी को लेकर कही यह बात

Tue, 30 Jan 2024 08:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Jan 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Fighter reviews by Famous actor Prem Chopra calls hrithik roshan performance terrific deets inside
प्रेम चोपड़ा, फाइटर का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन की फाइटर सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है। फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। अब इस लिस्ट में प्रेम चोपड़ा का नाम भा शामिल हो गया है। दिग्गज अभिनेता ने फिल्म देखकर ऋतिक रोशन के शानदार अभिनय की सराहना की है। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने 'फाइटर' देखने के बाद अपने विचार साझा किए। 


Ashok Saraf: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिलेगा 'महाराष्ट्र भूषण', मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान

Fighter reviews by Famous actor Prem Chopra calls hrithik roshan performance terrific deets inside
प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

जब प्रेम चोपड़ा से फिल्म और अभिनेताओं के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद उत्साह के साथ सभी कलाकारों की तारीफ की। उन्होंने ऋतिक के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी अदाकारी को अद्भुत और शानदार बताया। साथ ही, उन्होंने फिल्म के निर्देशन की भी प्रशंसा की।

Fighter reviews by Famous actor Prem Chopra calls hrithik roshan performance terrific deets inside
प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की छोटी-छोटी बारीकियों पर जोर देते हुए प्रेम चोपड़ा ने इसके निर्माण में स्पष्ट विवरण की गहराई पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने मेकर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे उन्होंने पूरे विषय पर शोध किया और अंततः एक सुंदर और प्यारी फिल्म बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter reviews by Famous actor Prem Chopra calls hrithik roshan performance terrific deets inside
प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो 88 वर्ष की उम्र में भी प्रेम चोपड़ा अब तक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। साल  2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'एनिमल' में वे अहम भूमिका में नजर आए थे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस मनोरंजक क्राइम थ्रिलर में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी सहित कई कलाकार शामिल थे। 

विज्ञापन
Fighter reviews by Famous actor Prem Chopra calls hrithik roshan performance terrific deets inside
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत के गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आई इस फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज पर फिल्म की रफ्तार सुस्त होती चली जा रही है। सोमवार को फिल्म ने महज आठ करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका में हैं, जिन्हें उनके कॉल साइन पैटी के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म में अनिल, दीपिका और ऋतिक के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, आशुतोष राणा, तलत अजीज, शारिब हाशमी, बवीन सिंह और महेश शेट्टी भी नजर आए हैं।
TV Celebs: रिएलिटी शोज के भरोसे चल रहा है इन सितारों का घर, बॉलीवुड में नहीं मिल रहा है कोई भी काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed