फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिट फिल्में देकर करोड़ों कमाने वाली फराह खान बोलीं, 'जब मेरे पिता का निधन हुआ तो वो कंगाल थे'

Wed, 28 Aug 2019 12:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
film maker farah khan says My father died penniless
Farah Khan
फिल्म मेकर फराह खान ने बॉलीवुड में 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं । साल 2014 के बाद से उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म नहीं बनाई है । हाल ही में फराह खान ने एक इंटरव्यू में अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बताया । 
film maker farah khan says My father died penniless
salman and farah khan
फराह के पिता कमरान भी प्रोड्यूसर थे। उनके बारे में बात करते हुए फराह खान ने बताया कि जब पिता का निधन हुआ था तब उनके पास एक भी पैसे नहीं थे, क्योंकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फराह का मानना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद उससे जुड़े हर शख्स को पैसा मिलना चाहिए। 
film maker farah khan says My father died penniless
farah khan
उन्होंने कहा, 'एग्जिबिटर्स और थियेटर मालिकों को मुझे अवॉर्ड देना चाहिए कि मेरी फिल्मों से हर कोई कमाई करता है। मुझे लगता है कि फिल्म मेकर के तौर पर मेरे लिए यह जरूरी है। मेरे पिता प्रोड्यूसर थे और जब उनका निधन हुआ था तो उनके पास एक भी पैसा नहीं था क्योंकि उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई थी।'

#MeToo पर पहली बार खुलकर बोलीं फराह खान, भाई साजिद पर लगे आरोपों पर भी दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
film maker farah khan says My father died penniless
farah khan
'मुझे हमेशा लगता है कि फिल्म मेकर के तौर पर यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि जब मेरी फिल्म रिलीज हो तो उससे हर शख्स कमाई करे, फिर वो समोसे वाला हो या थियेटर मालिक।' इसी इंटरव्यू में फराह खान ने  भाई पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी ।
विज्ञापन
film maker farah khan says My father died penniless
farah khan
फराह खान ने अपने बयान में कहा- 'मैं हमेशा इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील रहती हूं। मेरा मुद्दा सिर्फ पांखड फैलाने वाले कुछ लोग थे, जिनसे मैं परेशान हो रही थी। मेरा वो मुद्दा नहीं था कि किसने और कौन सी लड़की ने सामने आकर आरोप लगाए, लेकिन जो लोग समाज के उद्धारकर्ता होने का दावा करते हैं, उन्हें अभियान के दौरान सभी अभियुक्तों के लिए समान व्यवहार करना चाहिए था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed