{"_id":"5d65ec1b8ebc3e93db118a84","slug":"kbc-11-amitabh-bachchan-remember-his-childhood-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पॉकेट मनी के रूप में अमिताभ बच्चन को कभी मिलते थे 2 रुपये, पूरे महीने करना पड़ता था गुजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पॉकेट मनी के रूप में अमिताभ बच्चन को कभी मिलते थे 2 रुपये, पूरे महीने करना पड़ता था गुजारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11
- फोटो : sony liv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 एक बार फिर से दर्शकों का फेवरेट शो बन गया है। इस बार एपिसोड में मध्य प्रदेश के जबलपुर से नितिन कुमार पटवा हॉट सीट पर बैठे और उन्होंने बड़ी ही कुशलता के साथ अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए।
2 of 5
kbc 11
- फोटो : sony liv
नितिन अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। नितिन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। साथ ही उनकी अपनी दुकान है जिसमें वो कॉस्मेटिक का सामान रखते हैं। शो में नितिन बताते हैं कि मेरी पर्सनालिटी ऐसी है कि लड़कियां दुकान पर ज्यादा आती हैं। इस पर अमिताभ कहते हैं कि ऐसा बोलने के लिए कॉन्फिडेंस चाहिए।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ नितिन से पूछते हैं कि उन्हें कितनी पॉकेट मनी मिलती है। नितिन बताते हैं कि उन्हें किसी चीज का ज्यादा शौक नहीं है लेकिन हर दिन उनके पिता 50 रुपये देते हैं। उसमें सेे भी वो कुछ पैसे बचा लेते हैं। इस सवाल के साथ ही अमिताभ अपनी पॉकेट मनी भी बताने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन नितिन से कहते हैं कि आप बड़े किस्मतवाले हैं। हम लोगों को तो आपकी उम्र में पॉकेटमनी के रूप में 2 रुपये महीने का मिलता था। उस वक्त मैं नैनीताल के बोर्डिंग स्कूल मेें पढ़ता था। नैनीताल क्योंकि पहाड़ी इलाका है तो वहां पर हमारे लिए रोक-टोक बहुत थीं। हम लोग अक्सर परेशान रहते थे। हॉस्टल से थोड़ी दूर एक छोटी सी दुकान थी। वहां पकौड़े बहुत अच्छे मिलते थे। हम लोग अपनी पॉकेटमनी से चोरी छुपे पकौड़े खाने जाया करते थे।
नितिन ने कौन बनेगा करोड़ में अच्छा खेल दिखाया और वो 3.20 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। 11वें सवाल का उन्होंने गलत जवाब दिया। इस सवाल के साथ ही नितिन का खेल खत्म हो गया और वो शो से बाहर हो गए। नितिन से जब पूछा गया कि वो इन पैसों का क्या करेंगे तो उन्होंने बताया कि वो अपनी मां का ऑपरेशन कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।