अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'रेड' का दूसरा गाना 'नित खैर मंगा' रिलीज कर दिया गया है। नूसरत फतेह अली खान का गाया यह पंजाबी लोक गीत फिल्म के लिए री-क्रियेट किया गया है। फिल्म में गाने के जिस वर्जन को शामिल किया गया है उसे उनके बेटे राहत फतेह अली खान ने गाया है।
किसी लव एंथम से कम नहीं 'रेड' का नया गाना 'नित खैर मंगा', इन 3 बातों ने बनाया खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुसरत फतेह अली खान का गाना
मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान के फैन्स के लिए 'नित खैर मंगा' को सुनना किसी ट्रीट से कम नहीं। फिल्म 'रेड' में शामिल किए गए इसके नए वर्जन को सुनकर भी निराशा नहीं होती। तनिश्क बागची ने इसे खूबसूरती से पेश किया है। गाने में नए बोल जोड़े गए हैं जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है।
गौरतलब है कि फिल्म 'रेड' में नुसरत फतेह अली खान का एक और गाना 'सानू एक पल' भी शामिल किया गया है। उसे भी राहत फतेह अली खान ने गाया है।
अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज की केमिस्ट्री
फिल्म 'रेड' की कहानी एक गंभीर और असली घटना से प्रेरित है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि अजय देवगन अकेले फिल्म खींच सकते हैं। लेकिन फिल्म के फर्स्ट हाफ में रोमांटिक नंबर जोड़ने की प्रथा का ख्याल रखा गया है। इसलिए एक सरकारी अफसर का रोमांटिक साइड दिखाने के लिए यह गाना जरूरी है। अजय देवगन और इलियाना की केमिस्ट्री ने मकसद पूरा किया। गाने के साथ दोनों ने पूरा न्याय किया है।
लव एंथम
'नित खैर मंगा' को जिस तरह फिल्माया गया है, उससे हर लव कपल खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकता है। गाने को लखनऊ के लैंडमार्क लोकेशंस- हुसैनाबाद क्लॉक टावर, रुमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा, और रेसिडेंसी पर फिल्माया गया है।
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)