फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Bollywood Movies: होली के बाद शुरू होगा हिंदी फिल्मों का हुड़दंग, यहां पढ़िए बॉलीवुड की पूरी उथल पुथल

Tue, 18 Jan 2022 08:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 08:35 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के अफरातफरी में सिनेमाघर बंद कर दिए जाने के बाद से हिंदी फिल्म उद्योग लगातार संकट से जूझ रहा है। तमिल, तेलुगू और दूसरी भारतीय भाषाओं की फिल्में अपने अपने राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में भी धड़ल्ले से रिलीज हो रही हैं। 

विज्ञापन
Movie Release Calendar 2022: Hindi Films Release Will Start After Holi, Check Bollywood Hindi Movies Release Date 2022
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली सरकार के अफरातफरी में सिनेमाघर बंद कर दिए जाने के बाद से हिंदी फिल्म उद्योग लगातार संकट से जूझ रहा है। तमिल, तेलुगू और दूसरी भारतीय भाषाओं की फिल्में अपने अपने राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में भी धड़ल्ले से रिलीज हो रही हैं, बस हिंदी फिल्में दिल्ली के सिनेमाघर न खुले होने के चलते अटके हैं। अब संकेत मिल रहे हैं कि होली के बाद शायद दिल्ली के सिनेमाघर खुल जाएं क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है। उनकी ये नई तारीख उस दिन की है जिस दिन पहले के हिसाब से रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ रिलीज होने वाली थी। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ अब अक्षय कुमार की इस साल रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। कोरोना की तीसरी लहर के पहले तक की तारीखों के हिसाब स अक्षय की इस साल की पहली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 21 जनवरी को रिलीज होनी थी।

Movie Release Calendar 2022: Hindi Films Release Will Start After Holi, Check Bollywood Hindi Movies Release Date 2022
फिल्म जर्सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की तीसरी लहर की आहट सुनकर देश में सबसे पहले दिल्ली सरकार ने ही अपने यहां के सिनेमाघर पूरी तरह बंद कर दिए। देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित रहे राज्य महाराष्ट्र और इसकी राजधानी मुंबई में भी तीसरी लहर के दौरान सिनेमाघर बंद नहीं हुए हैं। दिल्ली सरकार से मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने इस सिलसिले में मिलकर पचास फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की मांग भी की लेकिन बात बन नहीं। इसके चलते सबसे पहले 31 दिसंबर को प्रस्तावित शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की रिलीज अटकी और इसके बाद मामला बिगड़ता ही चला गया।

 

Movie Release Calendar 2022: Hindi Films Release Will Start After Holi, Check Bollywood Hindi Movies Release Date 2022
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली यूपी के नाम से प्रचलित हिंदी सिनेमा के इस फिल्म वितरण क्षेत्र से हिंदी सिनेमा को देश में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई होती है। लेकिन यहां के सिनेमाघर बंद होने से जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों को अगली सूचना तक रोक लियागया है। जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल रहीं, 7 जनवरी को प्रस्तावित आरआरआर, 14 जनवरी को राधेश्याम, 21 जनवरी को प्रस्तावित पृथ्वीराज और 26 जनवरी को प्रस्तावित अटैक। इन चारों फिल्मों की रिलीज अगली सूचना तक स्थगित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release Calendar 2022: Hindi Films Release Will Start After Holi, Check Bollywood Hindi Movies Release Date 2022
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसा कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में माहौल दिख रहा है, उसके चलते दिल्ली के सिनेमाघर होली से पहले खुलते नहीं नजर आ रहे। हालांकि चिकित्सकों की मानें तो कोरोना की तीसरी लहर का पीक तमाम जगहों पर निकल चुका है औऱ बाकी जगहों पर इसके इस महीने के आखिर तक पीक से आगे निकल जाने की संभावना है। लेकिन अगर फरवरी में भी दिल्ली के सिनेमाघर नहीं खुले तो 4 फरवरी को प्रस्तावित शाबास मिठू, 11 फरवरी को प्रस्तावित डेथ ऑन द नाइल और मेजर, 18 फरवरी को प्रस्तावित गंगूबाई काठियावाड़ी और द अनचार्टेड के साथ ही 25 फरवरी को प्रस्तावित जयेशभाई जोरदार की रिलीज भी आगे खिसक सकती है।

विज्ञापन
Movie Release Calendar 2022: Hindi Films Release Will Start After Holi, Check Bollywood Hindi Movies Release Date 2022
मार्क ऑफ शमशेरा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लेकिन, मार्च का महीना हिंदी सिनेमा के लिए इस साल का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। वैसे तो दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक के कैलेंडर के मुताबिक मार्च में 4 मार्च को बच्चन पांडे और बैटमैन, 11 मार्च को टर्निंग रेड, 18 मार्च को शमशेरा और 25 मार्च को भूल भुलैया 2 व डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस को रिलीज होनी थी। अब मंगलवार को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज 18 मार्च घोषित कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed