फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'कबीर सिंह' से ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होगी 'एनिमल' और 'गदर 2' का टीजर रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 12 Jun 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Adipurush avika gor Animal Gadar 2 Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Prabhu deva entertainment news
एनिमल, गदर 2 - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap Adipurush avika gor Animal Gadar 2 Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Prabhu deva entertainment news
आदिपुरुष, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रभास को भगवान राम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में पेश करने वाली इस फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अब 'आदिपुरुष' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस फिल्म के साथ एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम जुड़ रहा है। करण जौहर निर्देशित आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर पर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो 'आदिपुरुष' के भी कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है। 
RARKPK: आलिया-रणवीर की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, आदिपुरुष से जुड़ा होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर

Filmy Wrap Adipurush avika gor Animal Gadar 2 Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Prabhu deva entertainment news
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म का टीजर आने के बाद से ही इसपर लोगों ने इसपर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। कभी हनुमान जी के लुक पर सवाल उठे तो कभी रावण पर। आखिरकार मेकर्स ने बाद में उसमें कुछ जरूरी बदलाव करते दिया है और अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Adipurush: आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं ये अफवाहें, मेकर्स ने जारी किया फ्रॉड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Adipurush avika gor Animal Gadar 2 Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Prabhu deva entertainment news
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता की फिल्म एनिमल का प्री टीजर रिलीज हो गया है। इसमें रणबीर कपूर धोती पहनकर जबरदस्त तरीके से कुल्हाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। प्री-टीजर में रणबीर का एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखकर दर्शक चौंकने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का प्री टीजर रिलीज होने के बाद संदीप वांगा रेड्डी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म एनिमल में देखने को मिलेगा कि असली वॉयलेंस क्या होता है। 
Animal: 'कबीर सिंह से भी ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होने वाली है एनिमल', संदीप रेड्डी वांगा का इंटरव्यू वायरल

विज्ञापन
Filmy Wrap Adipurush avika gor Animal Gadar 2 Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Prabhu deva entertainment news
अविका गौर - फोटो : social media

अविका गौर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अविका डेली सोप के कई शोज में नजर आ चुकी हैं।  'बालिका वधू' से अविका के अभिनय की शुरुआत हुई। इस शो में अविका के अभिनय को खूब सराहा गया। अविका ने छोटी आनंदी के रूप में घर घर में पहचान बनाई। इसके बाद अविका 'ससुराल सिमर का है' में रोली के किरदार में भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गईं। अब हाल ही में, अविका ने तेलुगू सिनेमा की काली सच्चाई को उजागर किया है।
Avika Gor: 'बॉलीवुड की तुलना में तेलुगू सिनेमा में इसका ज्यादा आतंक है', नेपोटिज्म पर अविका गौर का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed