फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कमल हासन की बिगड़ी तबीयत और रिलीज हुआ कार्तिक की फ्रेडी का खतरनाक टीजर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबर

Thu, 24 Nov 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Nov 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap alia bhat baby name vikram Gokhale health update read top 10 entertainment news
कमल हासन, फ्रेडी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap alia bhat baby name vikram Gokhale health update read top 10 entertainment news
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : insta-viralbhayani/social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को माता-पिता बने। आलिया ने बेटी को जन्म दिया। कपूर और भट्ट फैमिली में खुशियों का माहौल है। फैंस भी इस खबर से झूम उठे। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर आलिया और रणबीर बेटी का क्या नाम रखेंगे? अब इसका खुलासा हो गया है। आलिया की बेटी का नाम राहा कपूर रखा गया है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है।

दादी नीतू कपूर की पसंद पर आलिया भट्ट ने यह रखा लाडली बेटी का नाम, जानें क्या है मतलब?

Filmy Wrap alia bhat baby name vikram Gokhale health update read top 10 entertainment news
फ्रेडी - फोटो : यूट्यूब

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन साल 2022 के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट लगातार आ रहे हैं। बीते दिन उनकी फिल्म 'शहजादा' का फर्स्ट लुक सामने आया। वहीं, अब अभिनेता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी खतरनाक है। इस टीजर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन का मासूम चेहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन बाद में उनसे ज्यादा खतरनाक इंसान कोई दूसरा नहीं होता।

रोंगटे खडे़ कर देगा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर, देखिए कैसे प्रेमी से खतरनाक इंसान बन जाते हैं अभिनेता?

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap alia bhat baby name vikram Gokhale health update read top 10 entertainment news
कृष्णा, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा इस दुनिया के अलविदा कह चुके हैं। 15 नवंबर को अभिनेता का निधन हो गया, जिसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। वहीं, अब महेश बाबू ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता से वादा किया है कि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और कभी डरेंगे नहीं। 

Mahesh Babu: पिता की मौत से नहीं उभर पा रहे महेश बाबू, भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

विज्ञापन
Filmy Wrap alia bhat baby name vikram Gokhale health update read top 10 entertainment news
यामी गौतम - फोटो : insta

अभिनेत्री यामी गौतम ने छोटे पर्दे से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी पहचान बनाई है। आज शोबिज की दुनिया में वह जाना-माना चेहरा है। हालांकि हर कलाकार की तरह यामी गौतम को भी सफलता के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार के दौरान बातचीत में अभिनय की दुनिया में जर्नी और पहली फिल्म की सफलता के बाद की अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

 

मुझे नहीं पता था कौन सा रास्ता चुनना है...पहली फिल्म की सफलता के बाद कन्फ्यूज हो गई थीं यामी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed