मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Filmy Wrap: अर्पिता को ट्रोल करने वालों पर भड़के आयुष और योद्धा की नई रिलीज डेट आई सामने, पढ़ें फिल्मी खबरें
सलमान खान की बहन और आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी वह शिरकत करती नजर आती हैं। अर्पिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन, अक्सर ही अर्पिता को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जाता है। यूजर्स कभी अर्पिता के वजन तो कभी उनके डार्क कलर के लिए ट्रोल करते हैं। ऐसे लोगों को आयुष शर्मा ने तगड़ा जवाब दिया है।
Aayush Sharma-Arpita: अर्पिता को ट्रोल करने वालों को आयुष ने सुनाई खरी-खरी, बोले- मुझे गर्व है अपनी पत्नी पर
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा हमेशा विवाद का कारण बना रहता है। पिछले पांच दशक से दोनों देशों के बीच में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। साल 2020 में गलवान घाटी को लेकर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों देशों की राजनीति में भू-चाल आ गया था।
Galwan Ghati: गलवान की घटना पर फिल्म बनाएंगे अपूर्व लाखिया, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे भारतीय सेना की गौरव गाथा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। एक बार फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी।
Sidharth Malhotra: फिर बदली 'योद्धा' की रिलीज डेट, अब इस दिन दस्तक देगी फिल्म
बीते कुछ वक्त पहले ही सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद एक्ट्रेस की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस रिकवरी कर अपने काम पर लौट गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज आर्या 3 की शूटिंग वापस से शुरू कर दी है। इस सीरीज के सेट से एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Sushmita Sen: तलवारबाजी के साथ आर्या 3 के शूट पर सुष्मिता सेन ने किया कमबैक, धाकड़ अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
