फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: जेल से छूटने पर क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती और जिया खान केस में फैसला कल, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 27 Apr 2023 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Apr 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Chrisann Pereira Jiah Khan Vikramaditya Motwane Vivek Agnihotri Pushpa 2 NTR Jr Remo D'souza
क्रिसन परेरा, जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...

Filmy Wrap Chrisann Pereira Jiah Khan Vikramaditya Motwane Vivek Agnihotri Pushpa 2 NTR Jr Remo D'souza
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

रेमो डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। हाल ही में वह इंडियाज बेस्ट डांसर शो में बतौर गेस्ट जज नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों और मानसिक तनाव के बारे में बात की। उन्होंने शो में मध्य प्रदेश के अक्षय पाल की कहानी सुनने के बाद अपने कठिन समय को याद किया।
Remo D'Souza: फिल्म न चलने पर मानसिक तनाव में आ गए थे रेमो डिसूजा, बताया- कठिन समय से कैसे आए बाहर

Filmy Wrap Chrisann Pereira Jiah Khan Vikramaditya Motwane Vivek Agnihotri Pushpa 2 NTR Jr Remo D'souza
क्रिसन परेरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा को पिछले दिनों से काफी मुसीबतों का सामना कर रही हैं। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने  ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब खबर है कि अभिनेत्री को बीते दिन जेल से रिहा कर दिया गया है।  अब हाल ही में, अभिनेत्री ने जेल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि यह उनके लिए वहां दिन काटना कितना मुश्किल रहा है।
Chrisann Pereira: 'शौचालय के पानी से बनाई कॉफी और...,' शारजाह जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Chrisann Pereira Jiah Khan Vikramaditya Motwane Vivek Agnihotri Pushpa 2 NTR Jr Remo D'souza
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स - फोटो : फाइल

बीते दिनों '68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' के नॉमिनेशन की घोषणा की गई, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। यह अवॉर्ड शो 27 अप्रैल, गुरुवार की रात को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में होने वाला है। इसे लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' के तहत पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। 
Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

विज्ञापन
Filmy Wrap Chrisann Pereira Jiah Khan Vikramaditya Motwane Vivek Agnihotri Pushpa 2 NTR Jr Remo D'souza
जरीना वहाब-सूरज पंचोली - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जिया खान ने साल 2013 की तीन जून को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस के घर पर छह पन्नों का सुसाइड नोट भी पाया गया था।  उस नोट के मुताबिक एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। वहीं, इन सभी आरोपों के मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। हालांकि उस दौरान फैसला सुरक्षित कर लिया गया था, लेकिन अब इस मामले में 28 अप्रैल को आखिरी फैसला आना है। इसी को लेकर सूरज की मां जरीना वहाब काफी चिंतित हैं। 
Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed