{"_id":"62dea8e2f911e43be41b7a50","slug":"filmy-wrap-complaint-filed-against-ranveer-singh-threats-to-vicky-katrina-read-10-news-from-entertainment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: रणवीर के खिलाफ शिकायत और विक्की-कटरीना को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: रणवीर के खिलाफ शिकायत और विक्की-कटरीना को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
Mon, 25 Jul 2022 08:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:15 PM IST
सार
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। फिल्मी दुनिया में हुई इन्हीं हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फिल्म जगत के लिए आज का दिन काफी हलचलों से भरा रहा।
विज्ञापन
ranveer singh, vivky-katrina
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। फिल्मी दुनिया में हुई इन्हीं हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फिल्म जगत के लिए आज का दिन काफी हलचलों से भरा रहा। एक ओर जहां अभिनेता रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ शिकायत हो गई है तो वहीं अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरों के बारे में-
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने जबसे अपना यह फोटोशूट कराया है, जिस पर लोगों और फिल्मी सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि न्यूड फोटोशूट के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है। अभिनेता की न्यूड तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही नहीं उन पर कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे थे। लेकिन अब इस मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस के पास एक आवेदन दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत
Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत
katrina kaif, vicky kaushal
- फोटो : instagram
बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Katrina-Vicky: पुलिस के हत्थे चढ़ा कटरीना-विक्की को धमकी देने वाला शख्स, करना चाहता था अभिनेत्री से शादी
Katrina-Vicky: पुलिस के हत्थे चढ़ा कटरीना-विक्की को धमकी देने वाला शख्स, करना चाहता था अभिनेत्री से शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस
- फोटो : सोशल मीडिया
रियलटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी है। सभी की निगाहें 'बिग बॉस 16' पर टिकी हैं। मेकर्स भी जोर-शोर से इस शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो अक्तूबर से ऑनएयर होगा और सितंबर के दूसरे सप्ताह में इस शो का पहले प्रोमो कलर्स पर आ सकता है। इस शो की थीम को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में कितनी फीस ले रहे सलमान, क्या होगी थीम और कब होगा शुरू? जानिए सारी अपडेट
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में कितनी फीस ले रहे सलमान, क्या होगी थीम और कब होगा शुरू? जानिए सारी अपडेट
विज्ञापन
सालार में प्रभास का लुक
- फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार प्रभास वैसे तो अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता इन दिनों केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील के साथ इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'सालार' में प्रभास फिल्म 'बाहुबली' के बाद एक बार फिर डबल रोल में नजर आएंगे। जबसे फिल्म के लिए प्रशांत नील और प्रभास ने हाथ मिलाया है तभी से फैंस इस फिल्म की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म से प्रभास के वायरल हुए फोटो को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही फिल्म का पहला टीजर सबके सामने आने वाला है।
Salaar: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म 'सालार' का पहला टीजर, डबल रोल में दिखाई देंगे अभिनेता
Salaar: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म 'सालार' का पहला टीजर, डबल रोल में दिखाई देंगे अभिनेता