फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: अमेजन प्राइम पर 'पुष्पा' और कानूनी पचड़े में RRR, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 07 Jan 2022 08:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Corona bomb explodes again in the film industry and RRR caught in legal battle read 10 big news from the entertainment world
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पहले ही कोरोना के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।अब रिलीज से पहले ही ये फिल्म कानूनी  दांव पेच में फंसती नजर आ रही है। फिल्म RRR के खिलाफ तेलंगाना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म आरआरआर के खिलाफ तेलंगाना हाईकोर्ट में एक छात्र की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। सौम्या नाम के एक छात्र की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। इस याचिका को दायर करते हुए छात्र ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने  की मांग की है। छात्र का कहना है कि सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट जारी नहीं करना चाहिए।



RRR Movie: रिलीज से पहले ही कानूनी दांव पेच में फंसी राजामौली की RRR, तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगा



 

Filmy Wrap: Corona bomb explodes again in the film industry and RRR caught in legal battle read 10 big news from the entertainment world
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब अल्लू अर्जुन की तेलुगु एक्शन-ड्रामा पुष्पा: द राइज पार्ट 1 सात जनवरी यानी आज डिजिटल प्लेटर्फाम अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़' भाषाओं में रिलीज होगी। 

Pushpa on Amazon Prime: अमेजन प्राइम पर इतने बजे से देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा, हिंदी के दर्शकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार

Filmy Wrap: Corona bomb explodes again in the film industry and RRR caught in legal battle read 10 big news from the entertainment world
पांड्या स्टोर - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और इसका खतरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और अब स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ पर कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है। ‘पांड्या स्टोर’ के सेट पर कोरोना बम फूटा है। इस सीरियल में नजर आ रहे कलाकार तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अभिनेता अक्षय खरोदिया, मोहित परमार, अभिनेत्री एलिस कौशिक और सिमरन बुधरूप कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।


सीरियल के सेट पर फूटा कोरोना बम: पंड्या स्टोर के चार कलाकार संक्रमित, क्रू मेंबर्स का भी होगा कोविड टेस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Corona bomb explodes again in the film industry and RRR caught in legal battle read 10 big news from the entertainment world
विशाल ददलानी और कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि कोरोना वायरस इतना भयानक स्वरूप धारण कर लेगा। वायरस की पहली और दूसरी लहर के बाद, अब तीसरी लहर देश पर हावी हो रही है। भारत ने एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसने न केवल आम बल्कि कई सेलेब्स काे भी अपनी चपेट में ले लिया है। खबर आ रही है कि संगीतकार-गायक विशाल ददलानी और अभिनेत्री कुब्रा सैत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ने शुक्रवार को अपने-अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। गायक, गीतकार और संगीतकार विशाल ददलानी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना का कहर: विशाल ददलानी, कुब्रा सैत हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Corona bomb explodes again in the film industry and RRR caught in legal battle read 10 big news from the entertainment world
सलमान खान-टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) आने वाले दिनों में 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग के लिए दिल्ली आने वाले थे लेकिन देशभर में फैल रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए यशराज फिल्म्स ने शूटिंग शेड्यूल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले खबर थी कि सलमान टाइगर 3 की शूटिंग को टालना नहीं चाहते इसलिए उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से सेट पर कोविड के सख्त नियम लागू करने की अपील की थी। पिछले दिनों सलमान जब रूस में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो सेट से उनका लुक लीक हो गया था। 

Tiger 3: कोरोना के कारण टली 'टाइगर 3' की शूटिंग, कुछ दिनों बाद दिल्ली आने वाले थे सलमान-कटरीना



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed