मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। बॉक्स ऑफिस पर कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ हुआ।
Filmy Wrap: नीता अंबानी ने बताई अनंत का वजन बढ़ने की वजह और 'फराज' पर रोक नहीं, पढ़ें फिल्म जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को साल 2012 में दो भागों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने अनुराग कश्यप को देश के अग्रणी निर्देशकों में से एक के रूप में पहचान दिलाई थी। इस फिल्म में काम कर रहे कई अभिनेताओं ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म की दसवीं वर्षगांठ के मौके पर हाल ही में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, कपिल शर्मा शो में अभिनेता मनोज बाजपेयी, पीयूष मिश्रा और पंकज त्रिपाठी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अभिनेता विक्की कौशल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।
Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग के दौरान जेल गए थे विक्की कौशल, अनुराग का चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर पटकथा लेखक रह चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। सलमा खान के साथ शादी होने के बाद भी उन्होंने हेलन से शादी कर सबको चौंका दिया था।
Salim Khan: सलीम खान ने हेलन से क्यों की शादी? बेटे अरबाज के सामने कई वर्षों के बाद किया खुलासा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की हाल ही में बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई है। अनंत और राधिका की सगाई उनके मुंबई में स्थित घर एंटीलिया में हुई। सगाई में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। हर तरफ राधिका और अनंत की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन इसके अलावा अनंत अंबानी के बढ़े हुए वजन के बारे में भी चर्चाएं हो रही थीं। दरअसल, कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन दोबारा उनका वजन बढ़ गया। अनंत का वजन क्यों बढ़ गया, इस बारे में उनकी मां नीता अंबानी ने इंटरव्यू में खुलासा किया था।
Anant Ambani: 108 किलो वेट लॉस के बाद फिट हो गए थे अनंत, फिर कैसे बढ़ गया वजन? नीता अंबानी ने किया था खुलासा
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स फिल्म को फरवरी में रिलीज करने जा रहे थे। हालांकि, पठान की सफलता के कारण फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। पहले ‘शहजादा’ 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 17 फरवरी को रिलीज होगी। मूवी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के दबंग खान को एक बेहतरीन गाना डेडिकेट करते नजर आएंगे।
Shehzada: इस अभिनेता को यह बेहतरीन गाना डेडिकेट करेगा 'शहजादा', रेडी से भी खास कनेक्शन