Filmy Wrap: आरआरआर के 16वें दिन के रिकॉर्ड से लेकर रणबीर-आलिया के ग्रैंड रिसेप्शन वेन्यू तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। भले ही आलिया-रणबीर और उनके परिवार ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि न की हो लेकिन इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें शादी के वेन्यू से लेकर खाने के मेन्यू तक के बारे में जानकारी सामने आ रही है। बॉलीवुड में कपूर खानदान की लैविश लाइफ से लेकर फेस्टिवल और शादी सभी खास होते हैं और इस पंजाबी परिवार को अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। अब ऐसे में कपूर परिवार की शादी के खाने का मेन्यू तो शानदार होना ही चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर आलिया की शादी के मेन्यू में क्या है खास।
Ranbir-Alia Wedding: रणबीर-आलिया की शादी के लिए दिल्ली, लखनऊ से बुलाए गए शेफ! परोसे जाएंगे देसी से लेकर ये विदेशी व्यंजन
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को लेकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' की एडवांस बुकिंग एक सप्ताह पहले यानी 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए करीब सात करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई कर ली है। अब केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने में केवल चार दिनों का समय बचा है। हिंदी पट्टी के लोग यश की फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी बीच मेकर्स ने देश के आइकॉनिक सिनेमाघर में फिल्म को न रिलीज करने का निर्णय लिया है।
KGF Chapter 2: देश के आइकॉनिक थिएटर में नहीं रिलीज होगी 'केजीएफ चैप्टर 2', क्या 'द कश्मीर फाइल्स' बनी वजह?
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी के साथ- साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने केसरिया की एक झलक फैंस के साथ साझा की है।
Brahmastra: सामने आया फिल्म के पहले गाने का पोस्टर, शिवा और ईशा बन रोमांस करते नजर आए रणबीर-आलिया
फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन "द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन" (इम्पा) के प्रेजीडेंट पद के लिए इस बार के चुनाव में अभय सिन्हा को चुना गया है। शनिवार को अंधेरी पश्चिम स्थित डीएन नगर के वालिया हॉल में हुए चुनाव में निर्माता अभय सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंदी निर्माता के.सी .बोकाड़िया को हराकर जीत हासिल की है। इससे पहले अभय सिन्हा में पिछले 11 साल से इम्पा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे।
IMPPA: के.सी. बोकाड़िया को हराकर निर्माता अभय सिन्हा बने इम्पा के नए प्रेसिडेंट, सभी सोलह सीटों पर मिली जीत