{"_id":"6252d86248307d5e301a709a","slug":"kgf-2-star-yash-visit-dharmasthala-with-producer-vijay-kiragandur-and-seeks-blessings-of-lord-manjunatha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF 2: ‘केजीएफ 2’ की रिलीज से पहले धर्मस्थल पहुंचे यश, फिल्म की सफलता के लिए भगवान मंजूनाथ का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF 2: ‘केजीएफ 2’ की रिलीज से पहले धर्मस्थल पहुंचे यश, फिल्म की सफलता के लिए भगवान मंजूनाथ का लिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद लेने धर्मस्थल पहंचे यश और विजय किरगंदूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले यश और फिल्म के निर्माता विजय किरगंदूर दक्षिण कन्नड़ में धर्मस्थल पहुंचे। वहां पहुंचकर दोनों मंदिर के प्रशासक वीरेंद्र हेगड़े से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद लिया। केजीएफ स्टार यश पारंपरिक पोशाक में यहां पहुंचे थे। उन्हें सफेद शर्ट और धोती में देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए।
Trending Videos
2 of 4
भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद लेने पहंचे यश और विजय किरगंदूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ' की टीम एक-दो घंटे तक मंदिर परिसर में ही रही और फिल्म की सफलता की कामना की। इस दौरान यश ने वहां की स्थानीय मीडिया से बात की और कहा कि वह धर्मस्थल अक्सर आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासक हेगड़े ने उन्हें उनके करियर में आगे बढ़ते हुए देखा है। इसके साथ ही यश ने कहा कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह फिल्म को अपना समर्थन दे और टिकट बुक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'केजीएफ' की टीम फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में टीम पूरे देश का दौरा कर रही है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज करने पर विचार हो रहा है। 'केजीएफ 2' रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटों के भीतर ही 100 मिलियन व्यूज का आकाड़ा छू लिया था।
4 of 4
केजीएफ
- फोटो : Social Media
'केजीएफ 2' में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं और इसको म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है। वहीं, 'केजीएफ 2' को एक दिन पहले रिलीज हो रही फिल्म 'बीस्ट' का सामना भी करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।