{"_id":"6252d838ddeb550aec54f935","slug":"rakhi-sawant-reacted-on-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: आलिया भट्ट के साथ दहेज में जा रही हैं राखी सावंत ! बोलीं- मैं तो बैग में...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: आलिया भट्ट के साथ दहेज में जा रही हैं राखी सावंत ! बोलीं- मैं तो बैग में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी की खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन ये खबर बी-टाउन में जंगल में आग की तरह फैल चुकी है। शादी के वेन्यू से लेकर आलिया की ड्रेस तक, प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर रिसेप्शन के होटल तक सब कुछ डिसाइड हो चुका है। हाल ही में कृष्णा राज बंगले की सजावट वाली वीडियो सामने आने के बाद ये तो तय हो चुका है कि शादी की तारीख नजदीक आ गई है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में राखी सावंत ने रणबीर और आलिया की शादी पर खुशी जताई और कहा कि वो भी आलिया के साथ दहेज के रूप में बैग में बैठकर जा रही हैं। राखी ने कहा- आलिया के लिए ये साल कितना अच्छा है...गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर सुपरहिट हो गई...और अब वो शादी कर रही है...हॉलीवुड जा रही है...और दहेज में मैं भी जा रही हूं, बैग में बैठ जाऊंगी। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तैयारियों के बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरके हाउस को कुछ लोग दुल्हन की तरह सजा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर और आलिया के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। तीन से चार दिन तक चलने वाले प्री वेडिंग फंक्शन के बाद यह जोड़ा 13 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। रणबीर और आलिया चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो पहली बार रणबीर और आलिया एकसाथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव को 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। रणबीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।