बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, उनकी फनी शायरी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के बेहद करीब हैं और अक्सर ही दोनों की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सिबलिंग्स डे के मौके पर सारा ने इब्राहिम के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग मोमेंट्स की झलक दिखाई है।
Siblings Day: सारा अली खान ने सिबलिंग्स डे के मौके पर शेयर किया वीडियो, इब्राहिम के साथ दिखी क्यूट बॉन्डिंग
सारा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी सिबलिंग्स डे, आप इस वीडियो में हमें हंसते, गाते और खेलते हुए देख सकते हैं। मुझे पता है मैं अनॉइंग हूं, लेकिन इग्गी पॉटर को भी पता है कि उन्हें यहीं रहना है। वीडियो में कभी सारा और इब्राहिम एक दूसरे की पसंद नापसंद को लेकर बात कर रहे हैं तो कभी सारा गाना गाती हुई दिखाई देती हैं। वीडियो में दोनों की काफी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
सारा इब्राहिम से पूछती हैं कि इग्गी क्या हम दोनों एक जैसे हैं, जिस पर इब्रहिम कहते हैं नहीं। इसी बीच अमृता सिंह हंसते हुए ये कहती नजर आती हैं कि दोनों हुड़दंगी हो और वैसी ही तुम्हारी डिमांड होती है। वहीं, दोनों कुछ पीते हुए दिखाई देते हैं, जिसको लेकर सारा सवाल करती हैं कि क्या पी रहे हो तो इब्राहिम मजेदार जवाब देते हैं।
इसके बाद सारा शियाकत करती नजर आती हैं कि इब्राहिम देर से तैयार होते हैं और वह अच्छा गाना गाती हैं। फिर सारा चलो दिलदार चलो...चांद के पार चलो गाना गाकर भी सुनाती हैं, जिसके लिए इब्राहिम उन्हें 10 से में 0 नंबर देते हैं। इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान आखिरी बार 'अतरंगी रे' फिल्म में दिखाई दी थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब वह विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी।