यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों मुसीबत में पड़ गए हैं। उन पर छात्रों को भड़काने का आरोप है, जिसके बाद धारावी पुलिस ने आईपीसी की गई धाराओं महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में इकरार खान वकार खान नाम के एक और श्ख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि कोविड-19 के संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए।
Filmy Wrap: हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार और शबाना आजमी कोरोना संक्रमित, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों मुसीबत में पड़ गए हैं। उन पर छात्रों को भड़काने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की तीसरी लहर में माया नगरी मुंबई की स्तिथि ज्यादा अच्छी नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दूसरा स्टार कोरोना से संक्रमित हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही काजोल कोविड पॉजिटिव हुई हैं और इसके बाद अब अभिनेत्री शबाना आजमी भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं। इस खबर के आते ही बॉलीवुड से कई स्टार्स जैसे बोनी कपूर, दिव्या दत्ता, मनीष मल्होत्रा ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। साथ ही फैंस भी उनकी सेहत के लिए चिंता जता रहे हैं। शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा," मैं आज कोरोना संक्रमित हो गई हूं। इस बात का पता चलते ही मैंने अपने आप को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे कृपया अपना परीक्षण करवाएं।"
Covid 19: शबाना आजमी हुईं कोरोना संक्रमित, फैंस ने जताई चिंता
इस बार, रणनीति नहीं, राजनीति होगी। एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ के दूसरे सीजन का पोस्टर और ट्रेलर दोनों यही कहते हैं। रीतम श्रीवास्तव निर्देशित ‘रक्तांचल’ के दूसरे सीजन के कुल नौ एपीसोड होंगे और ये सारे एपीसोड 11 फरवरी से दर्शकों को मुफ्त में उपलब्ध होंगे। जाहिर है सीरीज मुफ्त में देखे वालों को बीच बीच में विज्ञापन भी देखने होंगे। हां, बिना विज्ञापनों के भी एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज दिखाता है, लेकिन उसके लिए पैसे लिए जाते हैं। अपराध कथा ‘रक्तांचल 2’ में निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, माही गिल, आशीष विद्यार्थी और करण पटेल आदि अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Raktanchal 2: ‘रक्तांचल 2’ के ट्रेलर में दिखी सियासत की खूनी झलक, उत्तर प्रदेश को फिर दिखाया अपराध प्रदेश
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं। यह कपल अपने बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना ने हाल ही में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोग्राफर्स को बहुत सारे पोज दिए हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। रिहाना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती नजर आईं। रिहाना ने पिंक कलर की लॉन्ग जैकेट के साथ डेनिम पहनी हुई थी। ये लवबर्ड हाथों में हाथ डाले घूम रहे थे। रिहाना के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। यह दोनों काफी खुश दिख रहे थे।
Rihanna Pregnant: मां बनने जा रही हैं हॉलीवुड सिंगर रिहाना, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें वायरल
टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनरअप रहे प्रतीक सहजपाल ने सबका दिल जीत लिया है। भले ही इस साल ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ले गई हों पर शो हारकर भी बाजीगर प्रतीक सहजपाल रहे हैं। प्रतीक सहजपाल ने ने बिग बॉस ओटीटी से शुरुआत की थी जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। चार महीने के सफर के बाद 30 जनवरी को जब इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ तो प्रतीक सहजपाल को पहला रनर-अप घोषित किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल से क्या कहा था?
Bigg Boss 15: फर्स्ट रनरअप बनने पर सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल से क्या कहा था? अब हुआ खुलासा