फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saba Azad: ये है ऋतिक संग तस्वीरों का असली सच, फ्लॉप हीरोइन को लाइमलाइट में लाने को रचा खेल

Tue, 01 Feb 2022 05:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 01 Feb 2022 05:44 PM IST
सार

क्या ऋतिक रोशन के जीवन में कंगना रणौत के बाद अब नई हीरोइन सबा आजाद आ गई हैं? अगर ऐसा है तो फिर ऋतिक के उस वादे का क्या हुआ जो उन्होंने अपने करीबी दोस्तों से कंगना वाले किस्से के दौरान किया था।

विज्ञापन
Saba Azad: This is the real truth of pictures with Hrithik roshan with a mystery girl Game planned to bring flop heroine to limelight
सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या ऋतिक रोशन के जीवन में कंगना रणौत के बाद अब नई हीरोइन सबा आजाद आ गई हैं? अगर ऐसा है तो फिर ऋतिक के उस वादे का क्या हुआ जो उन्होंने अपने करीबी दोस्तों से कंगना वाले किस्से के दौरान किया था। बताते हैं कि ऋतिक ने तब दिल लगाकर काम करने और सिनेमा में कुछ बड़े शाहकार बनाने की कसम खाई थी और यहां तक कि जब कोरोना संक्रमण काल के दौरान वह अपनी पूर्व पत्नी सुजैन के साथ एक ही छत के नीचे अपने बच्चों के साथ रह रहे थए तब भी ऋतिक ने भविष्य की ऐसी किसी संभावना पर चर्चा नहीं की थी। सुजैन ने जरूर बताते हैं अपने करीबी दोस्त अरसलान गोनी की बातें इस दौरान अपनी सहेलियों से कीं। तो सबा आजाद और ऋतिक रोशन की जापानी रेस्तरां से निकलते खींची गई तस्वीरों का सच क्या है? चलिए आपको बताते हैं उन बातों के बारे में जो इन दिनों मुंबई फिल्म जगत में तकरीबन हर दफ्तर में हो रही हैं।

 

Saba Azad: This is the real truth of pictures with Hrithik roshan with a mystery girl Game planned to bring flop heroine to limelight
सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सबा को लाइमलाइट में लाने का पीआर

सोनी लिव पर 4 फरवरी को रिलीज होने जा रही एम्मे एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ये सारी कसरत सबा आजाद की तरफ से ही की गई। इस वेब सीरीज में वह मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की प्रेमिका का किरदार कर रही हैं और सीरीज की झलकियां देख चुके लोग बताते हैं कि सबा आजाद पर इस सीरीज की दूसरी हीरोइन रेजीना कसांड्रा भारी पड़ रही हैं। फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर चुकीं रेजीना तमिल और तेलुगू फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं। सीरीज में उनके अभिनय को देख चुके लोग बताते हैं कि इस सीरीज के बाद रेजीना के पास हिंदी फिल्मों के प्रस्तावों की लाइन लगने वाली है।

Saba Azad: This is the real truth of pictures with Hrithik roshan with a mystery girl Game planned to bring flop heroine to limelight
सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन के विज्ञापनों का फोरप्ले

सबा आजाद और ऋतिक रोशन की तस्वीरों का एक सच उस विज्ञापन से भी जुड़ा है जो मंगलवार को तमाम अंग्रेजी अखबारों में छपा। बताते हैं कि ऋतिक रोशन की नई फिल्म ‘विक्रमवेधा’ से सामने आए विलेन के उनके लुक को सोशल मीडिया पर ज्यादा ‘ट्रैक्शन’ नहीं मिला है। ये लुक उनके प्रशंसकों को फिल्म ‘वॉर’ जैसा ही नजर आया और इससे फिल्म ‘विक्रम वेधा’ भी खास गर्म नहीं हो पाई। रिलायंस एंटरेटनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म की रीमेक निर्माता नीरज पांडे बना रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट में चल रही चर्चाओं को सच मानें तो ऋतिक को चर्चा में लाने के लिए ही सबा आजाद के साथ उनके डिनर का ड्रामा बुना गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saba Azad: This is the real truth of pictures with Hrithik roshan with a mystery girl Game planned to bring flop heroine to limelight
सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संदेश भेजकर बुलाए फोटोग्राफर्स

ऋतिक और सबा की तस्वीरों का एक चौंकाने वाले सच ये भी है कि इनको रेस्तरां से एक तय समय पर ही निकलना था और इनके निकलने से पहले ही उन फोटोग्राफर्स को इसका इशारा भी कर दिया गया था जो सितारों की तस्वीरें निकालने के लिए घूमते रहते हैं। अंग्रेजी में पैपराजी कहलाने वाले इन फोटोग्राफर्स के रेस्तरां के बाहर पहुंच जाने के बाद ही ऋतिक को रेस्तरां से निकलने का सिगनल मिला। और, दरवाजे तक आराम से साथ साथ चल रहे ऋतिक ने ऐन दरवाजे की चौखट पार करने के ठीक पहले सबा का हाथ पकड़ा। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ही लोगों ने उस हीरोइन के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की जिसे हिंदी सिनेमा के दर्शक 14 साल पहले फिल्म ‘दिल कबड्डी’ में खारिज कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
Saba Azad: This is the real truth of pictures with Hrithik roshan with a mystery girl Game planned to bring flop heroine to limelight
सबा आजाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 साल पहले हुआ डेब्यू

14 साल पहले फिल्म ‘दिल कबड्डी’ में दिखीं सबा आजाद का पूरा नाम सबा सिंह ग्रेवाल है और वह प्रोफेसर पीएम सिंह ग्रेवाल की बेटी हैं। यश राज फिल्म्स की अब बंद हो चुकी शाखा वाई फिल्म्स का हिस्सा रहीं सबा ने ‘मुझसे फ्रांडशिप करोगे’ में भी काम किया है। और, उन दिनों उनके चर्चे नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद से दोस्ती को लेकर खूब होते थे। अभी बीते साल भी सबा ने अपनी और इमाद की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। सबा की दोस्ती मुंबई के मशहूर बैंड मैड मिंक के साथ भी रही है। नाइट पार्टीज की जनता भी सबा की तस्वीरें ऋतिक रोशन के साथ देखकर हैरान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed