फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Net Worth of Shark Tank India Judges: करोड़ों में कमाते हैं 'शार्क टैंक इंडिया' के जज, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 01 Feb 2022 03:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Feb 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Know the net worth of Shark Tank India Judges: Ashneer Grover, Namita Thapar, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Ghazal Alagh, Peyush Bansal and Aman Gupta
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'शार्क टैंक इंडिया' वर्तमान में भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। इस व्यावसायिक रियलिटी शो में उद्यमियों को अपने व्यवसाय मॉडल को निवेशकों (शार्क) के पैनल के सामने पेश करना होता है और उन्हें इस बात के लिए राजी करने होता है कि वह उनके मॉडल पर पैसे लगाएं।

शो में जजों के पैनल में अशनीर ग्रोवर, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, ग़ज़ल अलगी, पीयूष बंसल और अमन गुप्ता शामिल हैं। शुरुआत में ही इनमें से कुछ चेहरे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। ऐसे में हम आपको इन शार्क की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए

Know the net worth of Shark Tank India Judges: Ashneer Grover, Namita Thapar, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Ghazal Alagh, Peyush Bansal and Aman Gupta
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

अशनीर ग्रोवर
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'भारत पे' के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति तकरीबन 700 करोड़ रुपये है। वह शो के सबसे अमीर शार्क में से एक हैं।

Know the net worth of Shark Tank India Judges: Ashneer Grover, Namita Thapar, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Ghazal Alagh, Peyush Bansal and Aman Gupta
अमन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अमन गुप्ता
2015 में स्थापित लोकप्रिय टेक ब्रांड 'बोट' के सह-संस्थापक और सीएमओ, अमन गुप्ता की अनुमानित संपत्ति 700 करोड़ रुपये की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गुप्ता के पास बमर, शिपरॉकेट और अन्वेषन जैसी कंपनियों में भी शेयर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the net worth of Shark Tank India Judges: Ashneer Grover, Namita Thapar, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Ghazal Alagh, Peyush Bansal and Aman Gupta
नमिता थापरी - फोटो : सोशल मीडिया

नमिता थापरी
नमिता थापर एक बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी 'एमक्योर फार्मास्युटिकल्स' की कार्यकारी निदेशक हैं। कथित तौर पर, उनकी कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये है। वह इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक भी हैं।

विज्ञापन
Know the net worth of Shark Tank India Judges: Ashneer Grover, Namita Thapar, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Ghazal Alagh, Peyush Bansal and Aman Gupta
पीयूष बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

पीयूष बंसल
आईवियर के लिए एक ई-कॉमर्स पोर्टल 'लेंसकार्ट' के सीईओ की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 36 वर्षीय पीयूष बंसल ने इनफेडो (inFedo) और डेली ऑब्जेक्ट्स (dailyobjects.com) जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed