फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: हनी सिंह का तलाक और ऑनलाइन लीक हुई ब्रह्मास्त्र, पढ़ें मनोरंजन जगत का 10 बड़ी खबरें

Fri, 09 Sep 2022 07:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 09 Sep 2022 07:57 PM IST
सार

मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Honey Singh get divorced and Brahmastra leaked online read 10 news from entertainment world
Filmy Wrap - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आज बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं। इसी क्रम में जहां आज मनोरंजन जगत में एक और रिश्ता टूट गया तो वहीं रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बड़ा झटका लगा। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...

Filmy Wrap: Honey Singh get divorced and Brahmastra leaked online read 10 news from entertainment world
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। दरअसल पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया।

Honey Singh Divorce: टूट गई 10 साल की शादी, रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लिया तलाक

Filmy Wrap: Honey Singh get divorced and Brahmastra leaked online read 10 news from entertainment world
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सिंघम और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले काफी दिनों से अजय अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। जहां कल फिल्म से सिद्धार्थ और अजय का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, वहीं आज जैसा वादा किया गया था 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जारी किए गए ट्रेलर में सिद्धार्थ और अजय सबको गुदगुदाने की कोशिश रहे हैं। 

Thank God Trailer: थैंक गॉड का ट्रेलर हुआ रिलीज, मॉडर्न चित्रगुप्त बन लोगों को हंसाने की कोशिश करते दिखे अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Honey Singh get divorced and Brahmastra leaked online read 10 news from entertainment world
mukesh khanna - फोटो : getty images

साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए बुरा साबित हो रहा है। इस साल के शुरुआती दिनों में साउथ बनाम बॉलीवुड के बीच बहस शुरू हुई, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने साउथ सिनेमा को अच्छा बताया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को जमकर ट्रोल किया। इसके बाद, लोगों ने बॉलीवुड की फिल्मों का बायकॉट शुरू कर दिया, जिस वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो गया। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होने फिल्मों के बायकॉट होने की वजह बताई है साथ ही ये भी बताया कि कैसे साउथ के आगे हिंदी सिनेमा के कलाकार छोटे साबित हो गए हैं। 

Mukesh Khanna: बॉलीवुड स्टार्स को मुकेश खन्ना ने दिखाया आईना, बायकॉट से लेकर साउथ के आगे फेल होने की बताई वजह

विज्ञापन
Filmy Wrap: Honey Singh get divorced and Brahmastra leaked online read 10 news from entertainment world
सूर्या 42 - फोटो : Social Media

चारों तरफ मचती साउथ फिल्मों की धूम को देखते हुए अब दक्षिण भारतीय फिल्मों का गर निर्माता हिंदी बेल्ट में अपनी फिल्में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। जहां बीते दिनों हमने 'आरआरआर' से लेकर 'सीता रामम' तक को हिंदी बेल्ट में रिलीज होते देखा, वहीं अब इसी क्रम में एक और तमिल फिल्म का एलान हुआ है। फिल्म के एलान के साथ ही इसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सूर्या 42' की, जिसमें तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

Suriya 42: साउथ का एक और धमाका! 'सूर्या 42' का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस एक्ट्रेस संग काम करेंगे सूर्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed