मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस और हनी सिंह की लव लाइफ में हलचल, पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जनवरी में ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से लोगों का परिचय करवाया था। मगर अब हनी सिंह और टीना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। टीना पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हनी सिंह और टीना करीब एक साल रिलेशनशिप में रहे हैं। बता दें हनी सिंह तलाकशुदा हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार हैं जिनका कोर्ट में केस भी चल रहा है।
Honey Singh: हनी सिंह की लव लाइफ में बड़ा अपडेट, क्या मॉडल टीना थडानी से अलग हो चुकी हैं राहें?
बाहुबली फेम प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर किसी को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसके जबरदस्त चर्चे हैं। हाल में इस फिल्म के नए पोस्टर रिलीज किए गए थे, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हंगामा हुआ था। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार भारत में इस फिल्म के रिलीज से पहले इसका प्रीमियर रखा जाएगा और यह विदेश में होगा। ऐसे में यह आदिपुरुष के लिए बड़ा मूव माना जा रहा है।
Adipurush: ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा 'आदिपुरुष' का प्रीमियर, विदेशों में गूंजेगी भगवान श्रीराम की गाथा
सलमान खान और पूजा हेगड़े इस वक्त पूरी जी-जान से फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान ये सितारे फिल्म के बारे में तो बात कर ही रहे हैं, साथ ही कई अन्य दिलचस्प बातें भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े ने बताया कि जब वह और सलमान खान पहली बार मिले तो एक्ट्रेस उन्हें भाई कहकर बुला रही थीं।
Salman Khan: शुरुआत में सलमान को भाई कहती थीं पूजा हेगड़े, दबंग खान की होती थी यह प्रतिक्रिया
रैपर बादशाह के नए एलबम को लेकर संतों, महंतों और महाकाल मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज की है। रैपर बादशाह ने अपने एक गाने में भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। उनके एलबम को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों के साथ ही संत-महंतों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। पुजारियों का कहना है कि यदि भगवान शिव का नाम लेना ही है तो उनके भजन बनाओ और इसे खूब चलाओ, लेकिन खुद की प्रसिद्धि के लिए भगवान के नाम का गलत उपयोग किया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Badshah: बादशाह के 'सनक' पर होगी एफआईआर, महाकाल के पुजारी महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से भड़के