एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया के सितारे भी एसएस राजामौली की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत ने भी फिल्म 'आरआरआर' देख ली है और अब कंगना रणौत इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही हैं। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने 'आरआरआर' को शानदार बताया है।
Filmy Wrap: आइफा पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा और कंगना ने की ‘आरआरआर’ की तारीफ, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया के सितारे भी एसएस राजामौली की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बाद साल 2022 फिल्मों की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ रहा है। यही कारण है कि इस बार का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) काफी महत्वपूर्ण है। आइफा के 22वें एडिशन का आयोजन 20 और 21 मई, 2022 को यस आईलैंड, अबू धाबी में होने जा रहा है। सलमान खान और रितेश देशमुख द्वारा 22वें एडिशन की मेजबानी की जाएगी। इसके लिए आइफा ने शुक्रवार को 12 लोकप्रिय श्रेणी के नामांकन की घोषणा कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'शेरशाह' 12 श्रेणियों में नामांकन के साथ सबसे आगे है। वहीं '83' और 'लूडो' का नाम क्रमशः 9 और 6 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। 'थप्पड़' और 'अतरंगी रे' को 5 व 'मिमी' को 4 श्रेणियों में रखा गया है।
IIFA 2022: आइफा पुरस्कारों के नामांकन में 'शेरशाह' सबसे आगे, शनिवार से खुलने जा रही बॉलीवुड की सबसे बड़ी वोटिंग
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दसवीं के प्रमोशन में जुटे हैं। दसवीं एक ऐसे शख्स की कहानी है जो भष्टाचार में लिप्त होकर जेल जाता है और फिर जेल से ही दसवीं की परीक्षा देता है। अभिषेक बच्चन इन दिनों इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म दसवीं का नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम है 'ठान लिया।'
Dasvi New Song: अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का नया गाना रिलीज, गंगा राम ने 'ठान लिया' पूरा करेंगे अधूरा सपना
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि करीना-करिश्मा के पिता और उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। अब रणधीर कपूर ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि कहा ऐसा कुछ भी नहीं है रणबीर कुछ भी बोलता है।
रिएक्शन: डिमेंशिया बीमारी पर आया करीना के पापा का बयान, बोले- मैं ठीक हूं, रणबीर कुछ भी बोलता है
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं अभिनेत्री उर्फी जावेद आए दिन अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी बीते कई दिनों से सुजैन खान की बहन फराह अली खान के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, फराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उर्फी के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था। ऐसे में उर्फी ने भी फराह को पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया था। इसी बीच इस मामले में अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय रखी थी।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने कश्मीरा शाह को दिया करारा जवाब, कहा- मैं इंस्ट्राग्राम पर मशहूर हूं लेकिन आप कहीं नहीं