{"_id":"6246eacac3ba5100a540b83f","slug":"attack-box-office-prediction-john-abraham-starrer-film-attack-will-earn-approx-5-crores-on-first-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Attack Box Office Prediction: सिनेमाघरों में दमदार होगा जॉन अब्राहम का 'अटैक', जानें कितनी होगी पहले दिन की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Attack Box Office Prediction: सिनेमाघरों में दमदार होगा जॉन अब्राहम का 'अटैक', जानें कितनी होगी पहले दिन की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:37 PM IST
सार
कोरोना काल में बंद हुए थिएटर एक बार खुल चुके हैं। थिएटर खुलने के साथ ही बड़े पर्दे पर फिल्मों की रौनक भी लौट आई हैं। बीते कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अलग- अलग कलाकारों की फिल्में रिलीज की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
attack movie
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Link Copied
कोरोना काल में बंद हुए थिएटर्स एक बार खुल चुके हैं। थिएटर खुलने के साथ ही बड़े पर्दे पर फिल्मों की रौनक भी लौट आई हैं। बीते कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अलग- अलग कलाकारों की फिल्में रिलीज की जा रही है। इसी क्रम में अब इस शुक्रवार बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' सिनेमाघर घरों में दस्तक दे चुकी हैं। अपने दमदार एक्शन से लोगों का दिल जीतने वाले जॉन अब्राहम एक बार फिर दर्शकों के लिए एक्शन से भरपूर कहानी लेकर आ चुके हैं।
Trending Videos
2 of 5
अटैक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज के साथ ही अब सभी इस फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स के अलग- अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आरआरआर और अटैक
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अपने पहले लगभग 4.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। जबकि कुछ एक्सपर्ट्स का दावा है कि फिल्म पहले दिन करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। खास बात यह है कि जॉन अब्राहम की फिल्म का सीधा मुकाबला एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से हो रहा है। साउथ की इस फिल्म को देशभर में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। ऐसे में दर्शकों को अपनी ओर खींचना जॉन की सबसे बड़ी परीक्षा साबित होगी।
4 of 5
attack movie
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म अटैक को दर्शकों की तरफ से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है, ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। लेकिन फिल्म रिलीज होने के साथ ही इसे एक्सपर्ट्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘अटैक’ (Attack) पार्ट वन दमदार एक्शन सीन्स से भरपूर एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म साबित होगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो हिंदी सिनेमा में अरसे बाद कुछ अलग सा दिखने वाला एक्शन रचने के लिए इसकी पूरी टीम तारीफ की हकदार है।
विज्ञापन
5 of 5
attack movie
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक नाथन कोपलैंड नाम के एक व्यक्ति से प्रेरित है, जिसके मस्तिष्क में एक चिप लगाई गई थी और बिजली के नोड्स बाहर चिपके हुए थे। यह चिप उसको इंस्ट्रक्शन देता था, जिससे वह अपने हाथों और पैरों को घुमा पाते थे। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और एक्ट्रैस रकुल प्रीत अहम किरदार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।