फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut On RRR: फिल्म ‘आरआरआर’ की तारीफ करती नहीं थक रहीं कंगना रणौत, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Fri, 01 Apr 2022 04:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 01 Apr 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises ss rajamouli film rrr said nationalism is my favourite subject
फिल्म 'आरआरआर' पर कंगना की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया के सितारे भी एसएस राजामौली की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत ने भी फिल्म 'आरआरआर' देख ली है और अब कंगना रणौत इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही हैं। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने 'आरआरआर' को शानदार बताया है।  

Kangana Ranaut praises ss rajamouli film rrr said nationalism is my favourite subject
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बीती रात कंगना रणौत ने अपने परिवार के साथ फिल्म 'आरआरआर' देखी, जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कंगना रणौत फिल्म 'आरआरआर' की तारीफ कर रही हैं। वीडियो में कंगना ने कहा, 'कल मैंने अपने परिवार के साथ फिल्म 'आरआरआर' देखी। वैसे इस फिल्म को किसी प्रचार की जरूरत नहीं है। ये फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए बना रही है। लेकिन देशभक्ति से भरी हुई ये फिल्म।' कंगना का ये वीडियो सिर्फ यही तक है। इस वीडियो से साफ है कि अभिनेत्री को ये फिल्म खूब पसंद आई है।  

Kangana Ranaut praises ss rajamouli film rrr said nationalism is my favourite subject
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा भी कंगना रणौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह थिएटर के बाहर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी कंगना फिल्म 'आरआरआर' के बारे में काफी कुछ बोल रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर कंगना रणौत से सवाल कर रहे हैं कि आपने कौन सी फिल्म देखी है? इस पर कंगना कहती हैं, 'मैंने 'आआरआर' देखी है। फिल्म ब्लॉक बस्टर है। देशभक्ति मेरा पसंदीदा विषय है। इस फिल्म में वह सब कुछ हैं, जो होना चाहिए। आप लोग भी जाकर देखिए इस फिल्म को।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises ss rajamouli film rrr said nationalism is my favourite subject
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए हैं। दर्शक एसएस राजामौली की इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पहले छह दिनों में फिल्म ‘आरआरआर’ ने 448.33 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ऐसे ही बनी रहने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed