सिनेमा की इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई हंगामा...विवाद.. से लेकर पार्टी तक होती ही रहती है। ऐसे में सिनेप्रेमी इस सितारों की इस दुनिया के पल-पल का अपडेट रखना चाहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई सिने जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: प्रकाश राज के खिलाफ FIR की मांग और बिग बी ने बताया सेहत का हाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिलहाल, रणबीर, लव और श्रद्धा कपूर जोर शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में लव ने एक बातचीत के दौरान अपनी उस फिल्म के बारे में बताया जिसे वह अजय देवगन और रणबीर के साथ बनाने वाले थे। दरअसल, लव एक एक्शन ड्रामा फिल्म बनाने की तैयारी में थे, जिसमें दोनों सितारों को कास्ट जाना था, लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। अब उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
Luv Ranjan: अजय देवगन-रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म क्यों हुई बंद? फिल्मकार लव रंजन ने कर दिया खुलासा
पिछले काफी समय से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी विवादों में चल रहे हैं। एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी और उनके बीच जहां मामला खराब होता जा रहा है, वहीं इसी नवाजुद्दीन की मेड ने दुबई से एक वीडियो शेयर कर उनपर तरह-तरह के इल्जाम लगाए थे। लेकिन, तुरंत ही उसने अपना बयान बदल दिया था। हालांकि, अभिनेता की पत्नी ने उनपर रेप केस दर्ज कराते हुए और गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां एक तरफ नवाजुद्दीन पत्नी की तरफ से चल रही मार झेल रहे हैं, वहीं उनके भाई शमास खान भी अभिनेता पर रोज नए आरोप लगा रहे हैं। आज उन्होंने होली के अवसर पर फिर एक बार ऑडियो जारी कर नवाज पर अपने स्टाफ को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।
Nawazuddin Siddiqui: अपने स्टाफ को पीटते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! भाई शमास ने अभिनेता पर फिर लगाए गंभीर आरोप
चार साल बाद सिनेमाई पर्दे पर जादू बिखेरने के बाद अपने आप को हकीकत में बॉलीवुड का बादशाह साबित करने वाले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का खुमार लोगों के सिर से अभी उतरा भी नहीं है कि अभिनेता की अगली फिल्म चर्चा में आने लगी है। 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर मचाए गए धमाल के बाद अब फैंस की निगाहें शाहरुख खान की 'जवान' पर टिकी हैं। 'जवान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों खबर आई थीं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में किंग खीन के साथ नजर आएंगे, हालांकि यह झूठी साबित हुईं। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में साउथ के एक बड़े सितारे का नाम फिल्म से जुड़ता बताया जा रहा है।
Jawan: SRK की फिल्म को लेकर आया अपडेट! जवान में अल्लू अर्जुन नहीं किंग खान को मिलेगा इस साउथ सुपरस्टार का साथ
बॉलीवुड जगत के सबसे लोकप्रिय कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। फैंस सिड और कियारा को एक-साथ देखकर काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। अब हाल ही में, होली के त्योहार पर सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और कियारा की तस्वीर साझा की है।
Kiara-Sidharth: शादी के बाद सिड-कियारा ने मनाई पहली होली, तस्वीर साझा कर कहा- पहली होली मिसेज के साथ