एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: ओपेनहाइमर के सीन पर अनुराग ठाकुर नाराज और टल गई 'कल्कि' की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की बात हो तो रजनीकांत का नाम सबसे पहले आता है। उम्र के इस पड़ाव में आने के बाद भी वह जबर्दस्त एक्शन से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। थलाईवा के नाम से मशहूर रजनीकांत जल्द ही जेलर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है।
Rajinikanth: साउथ में रजनीकांत का जलवा अब भी बरकरार, महज 15 सेकंड में बुक हुए जेलर ऑडियो लॉन्च के पास
मनोज बाजपेयी अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री और लोगों के दिल में खास जगह बना चुके हैं। हाल ही में कुछ खबरें आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वह 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अब अभिनेता ने इस खबर की सच्चाई बताई है। दरअसल, मनोज ने इन खबरों का मजाक उड़ाया। अभिनेता ने कहा कि वह अपने बैंक खाते में कुछ पैसे पाने के लिए आर्थिक रूप से अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि काम की पेशकश होने पर उन्होंने कभी भी पैसे को प्राथमिकता नहीं दी है और हमेशा समृद्ध और अच्छी कहानियों का हिस्सा बनने पर ध्यान केंद्रित किया है।
Manoj Bajpayee: 170 करोड़ की कुल संपत्ति होने के दावे पर मनोज बाजपेयी को लगा झटका, कहा- मेरा संघर्ष अब भी जारी
ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ रिलीज के बाद से ही धुआंधार कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद से ही यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। फिल्म में भगवद्गीता से जुड़े एक सीन को लेकर विवाद है। उसके चलते दर्शकों में नाराजगी देखी जा रही है और लगातार फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Anurag Thakur: ओपेनहाइमर के इंटीमेट सीन में भगवद्गीता दिखाने पर नाराज अनुराग ठाकुर, सेंसर बोर्ड को दी चेतावनी
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म का जबर्दस्त क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। हाल ही में फिल्म से शाहरुख खान का नया लुक सामने आया था, जिसके बाद फैंस बेहद उत्साहित हो गए। बीते दिन फिल्म के नए किरदार का पोस्टर सामने आया था, जिसमें कलाकार की आंखें दिखाई गई थीं, जिसे देख फैंस का कहना था कि यह विजय सेतुपति का लुक है। वहीं, अब फिल्म के खलनायक विजय सेतुपति का पहला पोस्टर जारी हो चुका है।
Jawan: 'जवान' के खतरनाक खलनायक का फर्स्ट लुक जारी, शाहरुख खान के लिए मौत के सौदागर बनकर आए विजय सेतुपति