एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: रजनीकांत के फैंस ने लगाई KRK की क्लास और लियोनार्डो को डेट नहीं कर रहीं नीलम, पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'टाइटैनिक' में जैक का किरदार निभाकर दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर देश और दुनिया की करोड़ों लड़कियां फिदा रहती हैं। लड़कियों के बीच मशहूर अभिनेता अपनी फिल्मों और मिलने वाले अवॉर्ड्स के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले काफी दिनों से भी लियोनार्डो डिकैप्रियो के इश्क के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, काफी समय से 48 साल के लियोनार्डो का नाम 28 साल की भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब नीलम गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उन्होंने इन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता
छोटे पर्दे का मशहूर फैमिली-ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपनी कहानी के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहता है। शो में दिशा वकानी की एग्जिट के बाद से ही दर्शक उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। हालांकि, कई बार निर्माताओं से उन्हें शो में वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अब शो को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। तो अगर आप भी 'तारक मेहता' शो के फैन है तो यह खुशखबरी आपके लिए ही है।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी! असित मोदी ने कंफर्म की दिशा वकानी की वापसी
Cillian Murphy: ओपेनहाइमर के बाद एमसीयू के विलेन बनेंगे सिलियन मर्फी? अभिनेता ने दिया यह जवाब
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की दमदार सफलता के बाद जूनियर एनटीआर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने अपने आगामी फिल्म 'देवरा' के लिए फिर से कोराताला शिवा के साथ मिलकर काम किया है। इतना ही नहीं फिल्म में जान्हवी कपूर, प्रकाश राज और सैफ अली खान जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
Devara: जूनियर एनटीआर की आवाज में जारी हुआ 'देवरा' का प्रोमो वीडियो, अभिनेता ने फिल्म को कहा- भावनात्मक यात्रा