सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: मलयालम सुपरस्टार ममूटी हुए कोरोना संक्रमित और 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Jan 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Malayalam superstar Mammootty tests corona positive fire breaks out on the sets of Bachchan Pandey Katrina kaif latest photos read top news from the entertainment world
ममूटी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेताओं पर कोरोना का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला है 50 वर्षीय मलयालम सुपर स्टार ममूटी का जो कि कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्होंने अपकमिंग फिल्म CBI-5 की शूटिंग दो हफ्ते के लिए टाल दी है। साउथ फिल्मों के न्यूज ट्रेकर मनोबाला विजयबालन ने अपनी पोस्ट में ममूटी के कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में यह कहा जा रहा है कि ममूटी को गले में हल्की खराश हुई थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। यह पॉजिटिव आया है। बता दें कि एक हफ्ते पहले, ममूटी ने अपनी आगामी फिल्म सीबीआई 5 का फर्स्ट-लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था। ममूटी सेतुराम अय्यर की भूमिका निभाते हुए वापस आएंगे। ममूटी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "आधिकारिक लीक! #CBI5 #untitled (sic)।"



कोरोना का कहर: मलयालम सुपरस्टार ममूटी हुए संक्रमित, टालनी पड़ी सीबीआई 5 की शूटिंग

Trending Videos
Filmy Wrap Malayalam superstar Mammootty tests corona positive fire breaks out on the sets of Bachchan Pandey Katrina kaif latest photos read top news from the entertainment world
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच 'बच्चन पांडे' के सेट पर आग लगने की खबरें सामने आ रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस समय मेकर्स फिल्म के पैचवर्क पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को सेट पर अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन पैचवर्क की शूटिंग करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सेट पर किन्हीं कारणवश आग लग गई। खबरों के अनुसार, आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था और किसी तरह के नुकसान होने की पुष्टि नहीं की गई है।

Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, घटना के वक्त अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Malayalam superstar Mammootty tests corona positive fire breaks out on the sets of Bachchan Pandey Katrina kaif latest photos read top news from the entertainment world
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva

गायिका लता मंगेशकर अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहेंगी। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। उन्होंने बताया कि अभी गायिका को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी किसी को भी उनसे मिलनी की अनुमति नहीं दी जा रही है। लता मंगेशकर को आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में रखे एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। उनके डॉक्टर, प्रतीत समदानी ने खुलासा किया कि गायिका का अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि गायिका नहीं चाहती हैं कि उनके स्वास्थ्य की जानकारी को पब्लिक किया जाए।

Lata Mangeshkar Health Update: अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर ने बताया सेहत का हाल

Filmy Wrap Malayalam superstar Mammootty tests corona positive fire breaks out on the sets of Bachchan Pandey Katrina kaif latest photos read top news from the entertainment world
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद लगातार लोगों की प्रितिक्रिया सामने आ रही है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों तक सभी ने कोहली को कप्तान के रूप में शानदार कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विराट के कप्तान बनने से लेकर अब तक की सभी यादें साझा की हैं। अनुष्का ने इस लंबे चौड़े पोस्ट के साथ विराट की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो भारत की टेस्ट जर्सी पहने हुए हैं और खुलकर हंस रहे हैं। विराट की तरह अनुष्का ने भी अपनी पोस्ट में धोनी का जिक्र किया है। हालांकि इसके अलावा किसी दूसरे खिलाड़ी के बारे में अनुष्का ने नहीं लिखा है। अंत में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी इस सात सालों की सीख अपने पिता में देखेगी।

Virat Kohli Captaincy resign: विराट के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुईं अनुष्का, धोनी के बारे में कही यह बात

विज्ञापन
Filmy Wrap Malayalam superstar Mammootty tests corona positive fire breaks out on the sets of Bachchan Pandey Katrina kaif latest photos read top news from the entertainment world
विशाल ददलानी के पिता का निधन, लिखी भावुक पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम/vishaldadlani

गायक और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक मार्मिक नोट शेयर किया है। आपको बता दें कि विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी की 8 जनवरी को मृत्यु हो गई थी, लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के चलते विशाल उनके अंतिम समय में साथ नहीं थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनको याद करते हुए बेहद ही भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी है। विशाल ददलानी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पिता एक पार्क में बैठकर कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा-, "मेरी माँ, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए मेरे साथ चलते हैं, जैसे मेरे सीने में दर्द।"

सिंगर विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता के लिए की भावुक पोस्ट, कहा-"वह हमेशा मेरे साथ चलते हैं"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed