मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है, तो सितारों से जुड़ी अपडेट भी सामने आती हैं। आज भी इंडस्ट्री में बहुत कुछ हुआ। एक ओर अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो मलाइका अरोड़ा की बहन से लड़ाई हो गई। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए बताते हैं आपको मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: आपस में भिड़ीं मलाइका-अमृता और तलाक पर ‘महादेव’ फेम मोहित का बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड में अपने अपनी बेहतरीन फिल्म च्वॉइस और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टॉम क्रूज के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं। हॉलीवुड के यह 60 वर्षिय अभिनेता अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही फिल्मों में किए जाने वाले अपने हैरतअंगेज स्टंट्स के लिए भी मशहूर हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में देने वाले टॉम क्रूज के नाम एक ऐसी फिल्म है, जिसकी दीवानगी उसका नाम आते ही दर्शकों के चेहरे पर झलकती है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता के करियर की सुनहरे अक्षरों से लिखी फिल्म सीरीज 'मिशन इम्पॉसिबल' की। यह एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जिसमें अभिनेता ने अपने एक्शन स्किल्स को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित किया है। इसकी एक झलक हाल ही में अभिनेता ने इस सीरीज की आगामी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग के दौरान का वीडियो साझा करके दिया है।
Mission Impossible 7: हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो
रूसो ब्रदर्स की अवेटेड सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन की पहली सबसे महंगी सीरीज है, जिसके दो एपिसोड्स 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'द रिंग्स ऑफ पावर' दो दिसंबर को रिलीज हो चुकी हैं। 'सिटाडेल' वेब सीरीज का बजट तकरीबन 235 मिलियन डॉलर है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्स्टॉल्मेंट के मुख्य कलाकार की पुष्टि की, जो प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स के एबीजीओ की अपनी तरह की पहली ग्लोबल-इवेंट सीरीज है । भारत की अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे और इसका नेतृत्व प्रसिद्ध रचनाकार जोड़ी राज और डीके करेंगे, जो इस सीरीज के निर्देशक और शो रनर हैं।
Varun Dhawan: भारत की सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन निभाएंगे मुख्य भूमिका, कहा- शूटिंग का है बेसब्री से इंतजार
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 20 दिसंबर को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पेशी के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। पटियाला हाउसकोर्ट में जैकलीन के साथ उनके वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे भी मौजूद थे। साथ ही सुकेश चंद्रशेखर भी कोर्ट में मौजूद हैं।
Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे और क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। शादी के बाद से ही दोनों अपनी कैमेस्ट्री और कपल गोल से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब फैंस उन्हें माता-पिता के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसा लगता है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस की इस उम्मीद को पूरा करने वाले हैं।
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी! ननद ने दिए अभिनेत्री के मां बनने के संकेत