मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में प्यार, तकरार और इकरार के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। यहां कई बार सितारों के बीच कुछ ऐसे विवाद भी हो जाते हैं, जो वर्षों तक लोगों को याद रहते हैं। इन्हीं विवादों से आपको रूबरू कराने के लिए हम एक बार फिर ‘विवाद बॉलीवुड के’ साथ हाजिर हो गए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सलमान खान और सोमी अली के प्यार और तकरार के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। सोमी अली ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी।
Vivaad Bollywood Ke: 'मैंने प्यार किया' कहने वाली सोमी क्यों बनीं सलमान की दुश्मन? प्यार से ललकार तक का किस्सा
Vivaad Bollywood Ke: सलमान से 'मैंने प्यार किया' कहने वाली सोमी क्यों बनीं दुश्मन, प्यार-तकरार से ललकार तक कैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। सोमी अली ‘मैंने प्यार किया’ देखने के बाद सलमान खान पर लट्टू हो गईं और उनसे शादी करने के लिए मियामी से सीधे भारत आ गई थीं। सोमी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम इसलिए ही रखा था कि वह सलमान के करीब जा सकें और ऐसा हुआ भी, दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि शादी तक बात पहुंचने के बाद भी यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमी अली ने ही सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। दरअसल, एक बार सलमान खान और सोमी अली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान सोमी ने सलमान को बताया कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। तब सलमान ने उन्हें कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड है, जिस पर सोमी ने कहा कि उन्हें इस बात से दिक्कत नहीं है। इस प्रपोजल के एक साल के भीतर ही सलमान खान और सोमी अली की नजदीकियां बढ़ती चली गईं। कहा जाता है कि दोनों का अफेयर 1991 से 1997 तक चला था, लेकिन फिर दोनों के बीच दरार आ गई और उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके बाद सोमी वापस अमेरिका चली गईं।
Vivaad Bollywood Ke: जब सलमान ने सुभाष घई को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सलीम खान ने माफी मांगकर सुलझाया था मसला
सलमान और सोमी के अफेयर ने जितनी सुर्खियों बटोरी थीं, उतनी ही चर्चा अब उनके टूटे हुए रिश्ते को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया का सहारा लेकर सोमी अली सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमी अली ने अपनी डॉक्युमेंट्री सीरीज 'फाइट और फाइट' पर प्रतिबंध लगने के बाद सलमान खान के खिलाफ पोस्ट कर गुस्सा निकाला था। अभिनेत्री ने 'मैंने प्यार किया' का पोस्टर शेयर कर लिखा कि इनकी ‘पूजा’ करना बंद करो प्लीज। इसके आगे उन्होंने सलमान का नाम लिए बिना कहा, ‘एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।’ हालांकि बाद में अभिनेत्री ने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।
सोमी अली ने इसके बाद भी सलमान खान पर निशाना साधा और उन्हें सिगरेट से जलाने वाला बताया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने शो को भारत में बैन करने और वकीलों को धमकाने का आरोप लगाया था। सोमी ने सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'तुम कायर आदमी हो, मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए 50 वकील खड़े हो जाएंगे, जो मुझे सिगरेट से जलने और फिजिकल अब्यूज से बचाएंगे जो मेरे साथ वर्षों तक तुमने किया।' इतना ही नहीं सोमी ने सलमान खान का सपोर्ट करने वाली अभिनेत्रियों और अभिनेताओं पर भी अपना भड़ास निकाली थी। सोमी का कहना है कि अब ये आर या पार की लड़ाई है। हालांकि इस मामले पर सलमान खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Vivaad Bollywood Ke: जब आमिर ने पालतू कुत्ते के नाम से मचाया बवाल, फिर माफी मांगने पहुंचे थे किंग खान के घर