Filmy Wrap: मुश्किल में फंसी ‘आदिपुरुष’ और RRR ऑस्कर की रेस में शामिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता है। ऐसे में सिने प्रेमी भी मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर अब अलग-अलग जगहों से विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल होने के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को नोटिज भेज कर माफी मांगने के लिए कहा गया है। यह नोटिस गुरुवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भेजा गया है। एडवोकेट कमलेश शर्मा की तरफ से भेजे गए नोटिस में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से कहा गया है कि सात दिनों में फिल्म से विवादास्पद दृश्यों को हटाएं नहीं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
Adipurush: 'सात दिन के अंदर विवादित सीन हटाएं वरना...', ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भेजा नोटिस
आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आमतौर पर, जब कोई फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होती है, तब स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के निर्माताओं तक हर कोई इसका प्रचार करता है। कभी कोई मीडिया को इंटरव्यू देता है तो कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करता है। लेकिन, 'लाल सिंह चड्ढा' को गुप-चुप तरीके से देर रात नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया। ऐसे में जब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें सामने आईं, तब हर कोई हैरान रह गया। सबके मन में बस एक ही सवाल आया कि आखिरी ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान को यूं आधी रात को चोरी-छिपे फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम करवाना पड़ा? यदि आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पांच वजह बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से मेकर्स न यह फैसला लिया है। पढ़िए...
Laal Singh Chaddha: आधी रात को चोरी-छिपे OTT पर क्यों रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा', सामने आईं वजह
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म भारत ही नहीं विश्व स्तर पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। लोगों की उम्मीद थी कि यह ऑस्कर की रेस में अपना स्थान हासिल कर लेगी। लेकिन भारत की ओर से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया। वहीं, अब राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। निर्माताओं ने स्वतंत्र रूप से अपनी दावेदारी भेजने का फैसला किया है। मेकर्स ने 'फॉर योर कंसिडरेशन' (एफवाईसी) कैंपेन के तहत 14 कैटेगरी में दावेदारी की है।
RRR For Oscar 2023: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई 'आरआरआर', निर्माताओं ने 14 स्वतंत्र श्रेणियों में किया नामांकन
मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को दिल का दौरा पड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन खबरों को देखने और पढ़ने के बाद उनके फैंस परेशान हैं। हर कोई उनकी सेहत का हाल जानना चाहता है, लेकिन क्या सच में उदित नारायण को दिल का दौरा पड़ा है? या ये महज एक अफवाह है, तो चलिए आपको बताते हैं वायरल हो रही इस खबर का सच क्या है।
Udit Narayan: उदित नारायण को पड़ा दिल का दौरा? सिंगर के मैनेजर ने बताया वायरल खबरों का सच