फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: रात में काला चश्मा पहन दीपिका ट्रोल और परिणीति-राघव का रिश्ता पक्का? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 28 Mar 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Mar 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Priyanka Chopra Aryan Khan Shahrukh Khan Kangana Ranaut Deepika RRR read entertainment news
दीपिका पादुकोण, परिणीति-राघव - फोटो : social media

मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।

Filmy Wrap Priyanka Chopra Aryan Khan Shahrukh Khan Kangana Ranaut Deepika RRR read entertainment news
मैदान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म भोला के जरिए अभिनेता एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर ने फैंस के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी है। अब लोगों को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। अब इसी बीच अजय ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। अजय ने अपनी फिल्म ‘मैदान’ के टीजर को लेकर फैंस के साथ एक जानकारी साझा की है।
Maidaan Teaser: इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर, अजय देवगन की फिल्म भोला से है खास कनेक्शन

Filmy Wrap Priyanka Chopra Aryan Khan Shahrukh Khan Kangana Ranaut Deepika RRR read entertainment news
विवियन डीसेना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद एक्टर अब पिता बन गए हैं। उनकी दो महीने की बेटी हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। वहीं, इस मामले में विवियन ने चुप्पी तोड़ते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।
Vivian Dsena: दूसरी शादी और पिता बनने पर विवियन ने तोड़ी चुप्पी,धर्म परिवर्तन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Priyanka Chopra Aryan Khan Shahrukh Khan Kangana Ranaut Deepika RRR read entertainment news
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर साथ दिखे तो हर तरफ उनकी डेटिंग की खबरें छा गईं। तो वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की चर्चाओं के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। 
Parineeti Raghav: आप सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर, इस तरह दी मुबारकबाद

विज्ञापन
Filmy Wrap Priyanka Chopra Aryan Khan Shahrukh Khan Kangana Ranaut Deepika RRR read entertainment news
आरआरआर कॉमिक बुक - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया में भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली फिल्म आरआरआर का जलवा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में इतिहास रचा। राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने को बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर का खिताब मिला। फैंस के सिर से आरआरआर का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक जापानी मां में तो अपने बेटे के लिए आरआरआर की पूरी कॉमिक बुक ही बना डाली।
RRR: जापान में भी फैंस पर चढ़ा आरआरआर का खुमार, मां ने सात साल के बेटे को फिल्म समझाने के लिए बनाई कॉमिक बुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed