फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सलमान की फिल्म में राम चरण की एंट्री और 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर आउट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 20 Jun 2022 08:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 20 Jun 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Ram Charan cameo in Kabhi Eid Kabhi Diwali Shabaash Mithu Trailer Out Dhaakad On OTT Swathi Sathish surgery goes wrong Pushpa 2 story leak Read 10 news from the entertainment world
सलमान खान, शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हमेशा हलचल बनी रहती है। यहां अपकमिंग फिल्मों से लेकर सेलेब्स की पर्सनल लाइफ तक से जुड़ी जानकारियां सामने आती हैं, जिस पर फैंस की निगाहें बनी रहती हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी खबर का हमेशा ही इंतजार करते हैं। आज भी कई सितारों और फिल्मों से जुड़ी अपडेट सामने आई है। तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसके अलावा, फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर भी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 

Filmy Wrap Ram Charan cameo in Kabhi Eid Kabhi Diwali Shabaash Mithu Trailer Out Dhaakad On OTT Swathi Sathish surgery goes wrong Pushpa 2 story leak Read 10 news from the entertainment world
शाबाश मिठू - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है। बता दें कि मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 साल का करियर रहा है। उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए एकदिवसीय मैच में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं।

Shabaash Mithu Trailer Out: भावुक कर देगी मिताली राज के संघर्ष की कहानी, सामने आया 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर
Filmy Wrap Ram Charan cameo in Kabhi Eid Kabhi Diwali Shabaash Mithu Trailer Out Dhaakad On OTT Swathi Sathish surgery goes wrong Pushpa 2 story leak Read 10 news from the entertainment world
कभी ईद कभी दिवाली में साउथ कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' लगातार चर्चा में बनी हुई है। जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में है। इस फिल्म में सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ से लेकर पंजाब तक के अभिनेता और अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सलमान खान की इस फिल्म में अब एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री हो गई है। दावा है कि इस फिल्म में अब दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आएंगे।

Kabhi Eid Kabhi Diwali: रणबीर के बाद अब सलमान ने थामा साउथ का हाथ, फिल्म में हुई RRR के इस एक्टर की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Ram Charan cameo in Kabhi Eid Kabhi Diwali Shabaash Mithu Trailer Out Dhaakad On OTT Swathi Sathish surgery goes wrong Pushpa 2 story leak Read 10 news from the entertainment world
धाकड़ फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कोई भी मुद्दा हो उसपर उनका बयान न आए ऐसा हो नहीं सकता। अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्में सफल रहती हैं, लेकिन बीते 20 मई को रिलीज हुई फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर इस कदर धड़ाम होगी, शायद इस बात का अंदाजा कंगना को खुद भी नहीं होगा। हालात ये हो गए थे कि रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म को देखने के लिए थिएटर में मात्र 8 दर्शक पहुंचे थे। इस वजह से धाकड़ के तमाम शो कैंसिल कर दिए गए थे और कंगना को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। ये फिल्म बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म की कमाई ने मेकर्स को काफी निराश किया।

Dhaakad On OTT: बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली है 'धाकड़', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
Filmy Wrap Ram Charan cameo in Kabhi Eid Kabhi Diwali Shabaash Mithu Trailer Out Dhaakad On OTT Swathi Sathish surgery goes wrong Pushpa 2 story leak Read 10 news from the entertainment world
स्वाति सतीश - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय टीवी अभिनेत्रियों के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी घातक साबित हो रही हैं। इस साल मई में, कन्नड़ फिल्म उद्योग को तब तगड़ा झटका लगा, जब सर्जरी के दौरान हुई लापरवाही की वजह से छोटे पर्दे की अभिनेत्री चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। वहीं अब, एक और कन्नड़ अभिनेत्री स्वाति सतीश को रूट कैनाल सर्जरी के खराब होने की वजह से गंभीर क्षति का सामना करना पड़ा है। जी हां, रूट कैनाल के बाद अभिनेत्री का चेहरा बिगड़ गया है।

Swathi Sathish: रूट कैनाल के बाद बिगड़ा कन्नड़ अभिनेत्री का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed