{"_id":"62407998f7fbf521201c0ec2","slug":"filmy-wrap-salman-khan-reacts-on-the-kashmir-files-and-kgf-2-trailer-released-read-10-news-from-the-entertainment-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज और 'द कश्मीर फाइल्स' पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज और 'द कश्मीर फाइल्स' पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Mar 2022 08:20 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
KGF Chapter 2
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में अब दर्शक इसके ट्रेलर के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। मेकर्स ने रविवार को फिल्म के दूसरे भाग का ट्रेलर जारी कर दिया है।
द कश्मीर फाइल्स पर सलमान खान की प्रतिक्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के असहाय दर्द पर आधारित है, जो उन्होंने 1990 में झेला था। फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिल को छू लिया है, जिसका नतीजा फिल्म के कलेक्शन पर दिख रहा है। फिल्म 200 करोड़ की कमाई को पार कर चुकी है। इस फिल्म को फैंस से लेकर क्रिटिक्स ने पसंद किया है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ही स्टार्स ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, अब अभिनेता सलमान खान का फिल्म पर रिएक्शन भी सामने आ गया है, जिसके बारे में अनुपम खेर ने बताया है।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने उन लोगों के बारे में बात की जो उन्हें लगातार ट्रोल करते हैं और पाकिस्तान जाने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब लोग सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हैं। उनके मुताबिक उन्हें लगता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ट्रोलर्स को कुछ भी कहने की आजादी दे दी है।
अभिनेता करण कुंद्रा की इन दिनों तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 15' के बाद वह कंगना रणौत के रियेलिटी शो 'लॉक अप' में जेलर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इस बीच खबरें आ ही हैं कि करण कुंद्रा के हाथ बॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और जल्द ही वह बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस खबर के बाद से ही करण के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें जल्द बॉलीवुड में धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने पहले दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में खेल लगातार अत्याचारी हो रहा है, जिस वजह से जेल में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच भी कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, जेल में चेतन हंसराज ने एंट्री की थी, लेकिन नियम तोड़ने की वजह से उन्हें कुछ ही घंटों बाद जेल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की जेल में एक और शॉकिंग एविक्शन हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शो से सायशा शिंदे को बाहर कर दिया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।