एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। फिल्मों और टीवी के सितारे भी समय-समय पर खुद से जुड़ीं जानकारियां अपने प्रशंसकों के साथ जरूर साझा करते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Filmy Wrap: बंगाल में रिलीज होगी द केरल स्टोरी और MI 7 पर लगा सीन चोरी का आरोप, पढ़ें फिल्मी दुनिया की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट को हाल ही में एक लग्जरी फैशन ब्रांड का एंबेसडर बनाया गया है। इस कंंपनी के लेटेस्ट कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए अभिनेत्री ने सियोल की यात्रा भी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दौरे से जुड़ी अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस फोटोज को देखने के बाद बहुत से नेटिजंस नाराज नजर आ रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरों को किया फोटोशॉप? नेटिजंस जमकर कर रहे अभिनेत्री को ट्रोल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अपने मैथालॉजिकल वेब सीरीज 'अथर्व' के साथ अपने डिजिटिल डेब्यू की घोषणा की। हालांकि, अब तक इस सीरीज की रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसी कड़ी में धोनी का एक बयान सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जो उनके एक्टिंग करियर से जुड़ा हुआ है।
MS Dhoni: एमएस धोनी ने बतौर एक्टर सबसे मुश्किल चीज का किया खुलासा, अभिनय की तारीफ पर दिया मजेदार जवाब
रजनीकांत हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने साउथ के अलावा हिंदी में भी बेहतरीन फिल्में करके अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनके फैंस देश ही नहीं विदेशों तक भी अभिनेता को खूब पसंद करते हैं। अब रजनीकांत को लेकर दो खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें से एक अच्छी है तो वहीं दूसरी बुरी। पहली खबर यह है कि वह लोकेश कनगराज के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं बुरी खबर यह है कि ये फिल्म रजनीकांत के करियर की अंतिम फिल्म हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसके बाद रजनीकांत रिटायरमेंट ले सकते हैं।
Rajinikanth: इस फिल्म के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगे रजनीकांत! साउथ की इस आखिरी मूवी में आएंगे नजर
साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार हो गई है। दर्शक राम के रोल में प्रभास को अपना नहीं पा रहे हैं। हालांकि, ‘आदिपुरुष’ के बाद अभिनेता की एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से सालार की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। अब प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर एक नया अपडेट दिया है।
Salaar: क्या पोस्टपोन हो रही है प्रभास की 'सालार'? प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट