फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: 'छत्रपति संभाजी महाराज' की भूमिका में नजर आएंगे विक्की, इस महीने से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Thu, 18 May 2023 06:41 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actor vicky kaushal will start shooting for chhatrapati sambhaji maharaj from october
विक्की कौशल - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रहे हैं। इस फिल्म में सारा अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 

Zara Hatke Zara Bachke actor vicky kaushal will start shooting for chhatrapati sambhaji maharaj from october
विक्की कौशल - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'छत्रपति संभाजी महाराज' को लेकर बाद की है। खास बात यह है कि इस फिल्म में विक्की कौशल, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही लक्ष्मण ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इस फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका के लिए मैंने एक्टर के साथ लुक टेस्ट भी नहीं किया है क्योंकि मैं जानता था कि इस किरदार के लिए वो फिट हैं।'

Zara Hatke Zara Bachke actor vicky kaushal will start shooting for chhatrapati sambhaji maharaj from october
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, अब खबर सामने आई है कि विक्की भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है। एक मीडिया संस्थान से इस बारे में बात करते हुए उन्होंने से कहा, "जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन से फ्री होते ही लक्ष्मण उतेकर छत्रपति संभाजी महाराज के प्री-प्रोडक्शन पर काम करेंगे। उन्होंने इस पर बहुत काम किया है और अब स्क्रिप्ट को और धार दे रहे हैं। वह लोकेशन, कॉस्टयूम और कास्टिंग पर भी बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू करने का मन बनाया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actor vicky kaushal will start shooting for chhatrapati sambhaji maharaj from october
विक्की कौशल - फोटो : social media
इसके अलावा अभिनेता जल्द मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की अहम भूमिका है। वहीं, विक्की आनंद तिवारी की फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में हैं। 
 
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actor vicky kaushal will start shooting for chhatrapati sambhaji maharaj from october
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जरा हटके जरा बचके दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान, राकेश बेदी, अनुभा फतेहपुरिया, नीरज सूद, शारिब हाशमी और इनामुल हक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरों को किया फोटोशॉप? नेटिजंस जमकर कर रहे अभिनेत्री को ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed