फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ‘हीरोपंती 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज और ‘केजीएफ 2’ के दीवाने हुए साउथ स्टार्स, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 23 Apr 2022 07:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Apr 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap tiger shroff film heropanti 2 trailer out prabhas and ram charan congratulates kgf chapter 2 team ranbir kapoor and rashmika mandanna look leaked in film animal Bhool Bhulaiyaa 2 latest poster read top 10 entertainment news
heropanti 2 trailer, kgf chapter 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चार्मिंग और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। साजिद नाडियाडवाला के साथ एक बार फिर से टाइगर दहाड़ मारने को तैयार हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच मेकर्स ने हीरोपंती 2 का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है और बबलू फिर से लोगों का दिल जीतने को तैयार है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी हीरोपंती 2 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'असली हीरोपंती लोगों को जीतने में है, आ गया है बबलू आप लोगों का दिल जीतने'।

Heropanti 2 Trailer Out: जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे टाइगर श्रॉफ, रिलीज हुआ हीरोपंती 2 का ट्रेलर

Filmy Wrap tiger shroff film heropanti 2 trailer out prabhas and ram charan congratulates kgf chapter 2 team ranbir kapoor and rashmika mandanna look leaked in film animal Bhool Bhulaiyaa 2 latest poster read top 10 entertainment news
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में ही है लेकिन फैंस अभी से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े एक छोटे से वीडियो क्लिप ने फैंस की बेताबी और अधिक बढ़ा दी है। दरअसल, शनिवार को रणबीर कपूर के एक फैन पेज ने एक वीडियो साझा किया जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। वीडियो हिमाचल के मनाली का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म के क्रू के साथ कुछ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में रणबीर सफेद कुर्ता पायजामा पहने हैं जबकि रश्मिका लाल साड़ी में नजर आ रही हैं।

First Look: फिल्म 'एनिमल' के सेट से रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना का लुक हुआ लीक, कुर्ता पायजामा में दिखे एक्टर

Filmy Wrap tiger shroff film heropanti 2 trailer out prabhas and ram charan congratulates kgf chapter 2 team ranbir kapoor and rashmika mandanna look leaked in film animal Bhool Bhulaiyaa 2 latest poster read top 10 entertainment news
prabha, yash, ram charan - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुई एक हफ्ता हो चुका है और फिल्म ने इन्हीं कुछ दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यश के डायलॉग को अलग-अलग अंदाज में बोल रहा है। इसी बीच अब साउथ के अभिनेता भी 'केजीएफ चैप्टर 2' की खूब तारीफ कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब प्रभास और राम चरण ने यश के काम और इस फिल्म की तारीफ की है।

KGF Chapter 2: केजीएफ 2 के दीवाने हुए साउथ स्टार्स, प्रभास ने टीम को दी बधाई, तो राम चरण ने रॉकी भाई को बताया 'अद्भुत'

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap tiger shroff film heropanti 2 trailer out prabhas and ram charan congratulates kgf chapter 2 team ranbir kapoor and rashmika mandanna look leaked in film animal Bhool Bhulaiyaa 2 latest poster read top 10 entertainment news
पुष्पा बनाम केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर-2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 268.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना लिया है। केजीएफ के सीक्वल की रिकॉर्ड तोड़ सफलता को देखते हुए, 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल की शूटिंग रोक दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा के पहले भाग की सफलता के बाद, फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग तेज गति से हो रही थी। लेकिन अब फिल्म के निर्देशन सुकुमार के अनुरोध पर हैदराबाद में हो रही पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है।

Pushpa-The Rule: 'पुष्पा-2' के रास्ते का कांटा बनी यश की 'केजीएफ चैप्टर 2', निर्देशक ने रोकी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
Filmy Wrap tiger shroff film heropanti 2 trailer out prabhas and ram charan congratulates kgf chapter 2 team ranbir kapoor and rashmika mandanna look leaked in film animal Bhool Bhulaiyaa 2 latest poster read top 10 entertainment news
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan

फिल्म 'भूल भुलैया 2' का टीजर आने के बाद से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म से कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें कार्तिक चुड़ैलों से घिरे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मिलिए मेरी सहेलियों से  #RoohBaba, भूल भुलैया देखने आइए 20 मई को। कार्तिक के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन ने शेयर किया 'भूल भुलैया' का नया पोस्टर, मिलवाया अपनी सहेलियों से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed