Filmy Wrap: गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन और विवादों में घिरी शाहरुख की ‘जवान’, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
ग्लैमर से भरी मनोरंजन की दुनिया और इसके सितारे अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब वरुण धवन ने खुलासा किया है कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ था। इसके साथ ही वरुण एक शख्स को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे।
Varun Dhawan: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन, बात करते हुए भर आईं एक्टर की आंखें
दुखद: ऑस्कर नॉमिनेटेड मशहूर लेखक-निर्देशक डगलस मैकग्रा का निधन, आखिरी समय में न्यूयॉर्क में कर रहे थे शो
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान के कारण चर्चा में हैं। पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया। राजीव सेन ने आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन इसी बीच इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। राजीव सेन ने चारू पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोपों का आरोप लगाया है। एक वीडियो का हवला देते हुए राजीव सेन का कहना है कि चारू का एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा है। करण मेहरा ने इस आरोप को बेसिर पैर का बताते हुए राजीव सेन को मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है। वहीं अब चारू असोपा ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है।
कन्नड़ सिनेमा की फिल्म 'कंतारा' बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुई है। यह फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने कमाई में हर किसी को हैरान कर दिया। 'कांतारा' में ऋषभ शेट्टी नजर आए, जिनकी एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं, अब 'कांतारा' की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं, जिसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया है। इन ऑफर्स का अभिनेता ने क्या जवाब दिया। इस बारे में उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है।