{"_id":"644bde8b47b83651aa0606f5","slug":"fimy-wrap-sooraj-pancholi-jiah-khan-fahmaan-sumbul-touqeer-amrin-qureshi-anupam-kher-kerala-story-sonam-bajwa-2023-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fimy Wrap: कियारा से तुलना पर फूटा अमरीन का गुस्सा और पिता को याद कर भावुक हुए बाबिल, पढ़ें फिल्मी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fimy Wrap: कियारा से तुलना पर फूटा अमरीन का गुस्सा और पिता को याद कर भावुक हुए बाबिल, पढ़ें फिल्मी खबरें
Fri, 28 Apr 2023 08:26 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 28 Apr 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
अमरीन और बाबिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
सोनम बाजवा-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दो हसीनाओं शहनाज गिल और सोनम बाजवा को स्क्रीन साझा करते देखा गया था। हालांकि, कुछ समय बाद यह खबर आई कि सोनम, शहनाज को अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं। इसी को लेकर पंजाबी हसीना ने चुप्पी तोड़ी है, साथ ही अपने बयान से हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं।
अमरीन कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरीन कुरैशी बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘बैड बॉय’ से बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। एक्ट्रेस के स्क्रीन पर आने से पहले ही वह लुक्स को लेकर काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर उन्हें कियारा आडवाणी के नाम से भी संबोधित किया जा रहा था, जो अभिनेत्री को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। अब अमरीन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
3 जून 2013 को जिया खान ने अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिली थीं। कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। लेकिन अभिनेत्री ने जाने से पहले अपने कमरे में छह पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसके आधार पर सूरज पंचोली को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि आज करीब 10 साल बाद इस मामले पर फैसला आया और अभिनेता को रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
सुनैना फौजदार
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सारे नए शोज आने के बाद भी आज भी दर्शकों को इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। पिछले साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। पिछले ही महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। अब अंजलि मेहता बनी सुनैना फौजदार ने रिप्लेसमेंट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।