फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर विवादों में आईं पूनम पांडे, एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो शूट करने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR

Wed, 04 Nov 2020 11:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 04 Nov 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
FIR against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video actress Poonam Pandey
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉट वीडियोज के कारण चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह अज्ञात शख्स बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


FIR against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video actress Poonam Pandey
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey

उधर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, पूनम पांडे चापोली डैम पर एक अश्लील वीडियो शूट कर रही थी, जिसके बाद महिला विंग ने यह एक्शन लिया है।

FIR against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video actress Poonam Pandey
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

पूनम ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था। बाद में उन्हें बेल मिल गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video actress Poonam Pandey
पूनम पांडे पति के साथ - फोटो : विरल
पूनम ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।'
 
विज्ञापन
FIR against an unknown person at Canacona PS for shooting of vulgar video actress Poonam Pandey
पूनम पांडे - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि पूनम ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसके कैप्शन में पूनम ने लिखा था- मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं। गौरतलब है कि साल 2011 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर अपनी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की घोषणा कर पूनम पांडे रातों रात चर्चा में आ गईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed