{"_id":"62a4357debcb6b11987844c0","slug":"fir-filed-against-south-actor-allu-arjun-for-featuring-in-misleading-educational-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: मुश्किल में फंसे साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन, भ्रामक विज्ञापन करने को लेकर दर्ज हुई FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: मुश्किल में फंसे साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन, भ्रामक विज्ञापन करने को लेकर दर्ज हुई FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:31 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में थे। अभिनेता की इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में थे। अभिनेता की इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अल्लू के अभिनय और शानदार डांस मूव्स को हर किसी ने सराहा था। फिल्म के पहले भाग की सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता से जुड़ी से बड़ी खबर सामने आई है।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : instagram/alluarjunonline
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण सुपरस्टार एक शैक्षणिक संस्थान का समर्थन करने के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कोठा उपेंद्र रेड्डी ने दावा किया कि संस्थान के विशेष विज्ञापन, जिसमें अल्लू अर्जुन के चेहरे का इस्तेमाल किया गया था भ्रामक था और गलत जानकारी देता है। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता ने ऐसे भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
3 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : Twitter
उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ विज्ञापन में आने के लिए और श्री चैतन्य शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ फर्जी जानकारी देने के लिए अंबरपेट पुलिस में शिकायत दर्ज की है। साथ ही कोठा उपेंद्र रेड्डी ने आग्रह किया कि लोगों को धोखा देने के लिए अल्लू अर्जुन और श्री चैतन्य शैक्षणिक संस्थानों पर मुकदमा चलाया जाए। यह पहली बार नहीं है अभिनेता किसी विज्ञापन को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्लू अर्जुन
इससे पहले अल्लू अर्जुन एक फूड डिलीवरी ऐप की मार्केटिंग के लिए आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें सरकारी परिवहन सेवाओं की अवहेलना करके एक बाइक ऐप को बढ़ावा देने के मामले में चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ सुपरस्टार आखिरी बार अपनी फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आए थे। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही इस फिल्म के दूसरे भाग पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके पास वेणु श्रीराम के साथ आइकन और कोराटाला शिव, एआर मुरुगादॉस, बोयापति श्रीनु और प्रशांत नील के साथ एक-एक फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।