फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' विवादों में फंसती जा रही है। फिल्म के दोनों प्रोड्यूजर्स जॉन अब्राहम (जे ए इंटरटेनमेंट) और प्रेरणा अरोड़ा (क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट) के बीच मतभेद बढ़ता जा रही है और मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है। प्रेरणा अरोड़ा ने जॉन अब्राहम के खिलाफ केस किया है।
सिनेमा में रिलीज होने की जगह थाने पहुंची 'परमाणु', जॉन अब्राहम के खिलाफ दर्ज हुई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म प्रोड्यूजर प्रेरणा अरोड़ा ने जॉन अब्राहम पर धोखाधड़ी, पैसों की हेराफेरी, कॉपीराइट उल्लंघन समेत कई आरोप लगाए हैं। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक्टर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि जॉन अब्राहम ने फिल्म की प्रॉफिट का 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद एग्रीमेंट कैंसिल किया है। दरअसल, जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जेए एंटरटेनेंट ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म से जुड़े सारे एग्रीमेंट कैंसिल कर दिए थे। इसके बाद क्रिअर्ज ने जॉन अब्राहम को जवाब दिया और इस तरह एग्रीमेंट को कैंसिल करना गैरकानूनी और अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह समझौते को खत्म नहीं किया जा सकता।
यह थी डील
खबरों की मानें तो फिल्म 'परमाणु' को लेकर प्रेरणा अरोड़ा और जॉन अब्राहम के बीच डील हुई थी। प्रेरणा अरोड़ा को फिल्म के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये देने थे। उन्होंने 30 करोड़ रुपये चुका दिए थे जिसमें जॉन अब्राहम की 10 करोड़ रुपये फीस भी शामिल है। समझौते के मुताबिक जॉन अब्राहम की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी थी कि तय अवधि के दौरान फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी उनकी होगी।
जॉन से पहले इस प्रोड्यूसर से हुआ था प्रेरणा का पंगा
बता दें कि जॉन अब्राहम से पहले प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूजर अभिषेक कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रेरणा और अभिषेक फिल्मम'केदरानाथ' को मिलकर प्रोड्यूज कर रहे हैं।
'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में डायना पेंटी और बमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म परमाणु नगरी पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार 5 परमाणु परीक्षणों पर आधारित है।