{"_id":"5ac461c74f1c1bc2618b561d","slug":"watch-sapna-chaudhary-and-abhay-deol-dancing-on-nanu-ki-jaanu-song-tere-thumke-sapna-chaudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बॉलीवुड एक्टर पर भी चढ़ा सपना चौधरी का जादू, स्टेज पर चढ़कर करने लगा डांस, सामने आया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बॉलीवुड एक्टर पर भी चढ़ा सपना चौधरी का जादू, स्टेज पर चढ़कर करने लगा डांस, सामने आया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने सिग्नेचर स्टेप्स में डांस करती दिख रही हैं। वह स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही हैं और आस-पास ढेर सारे लोगों का जमावड़ा लगा है। तभी भीड़ से निकलकर बॉलीवुड एक्टर अभय देओल सीधे स्टेज पर पहुंच जाते हैं और सपना चौधरी के साथ जमकर ठुमके लगाते हैं।
2 of 5
Sapna Chaudhary
दरअसल, सपना चौधरी ने अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में आइटम नंबर किया है। उनके गाने के बोल हैं 'तेरे ठुमके सपना चौधरी मेरा मन तरसावे सै, जाट के दिल कै भीत्तर तू क्यों आग लगावै सै'। टी सीरीज ने इस गाने को रिलीज किया है। 24 घंटे के अंदर इसे 17 लाख से ज्यादा बारा देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।
3 of 5
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी के इस गाने को गुनवंत सेन, खुशबू जैन और सौम्या उपाध्याय ने गाया है। वहीं आबिद अली ने इसके बोल लिखे हैं। गाने के वीडियो में अभय देओल का नया अवतार देखने को मिल रहा है। सिर्फ सपना ही नहीं बल्कि अभय देओल के भी मजेदार ठुमके लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sapna Chaudhary
फिल्म 'नानू की जानू' एक हॉरर कॉमेडी है जिसमें भूतनी को एक गुंडे से प्यार हो जाता है। फिल्म में राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भूतनी का किरदार निभाया है। फराज हैदर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
(अगली स्लाइड में देखें सपना-अभय का डांस वीडियो)
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि 'नानू की जानू' के बाद अभय देओल फिल्म 'जीरो' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में भी नजर आएंगे। देखिए सपना चौधरी और अभय देओल का यह लेटेस्ट गाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।