फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह से शादी से पहले एक्स लवर संग हुस्न के जलवे बिखेरेंगी दीपिका, सबूत भी देख लो

Wed, 04 Apr 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Mijwan Fashion Show To Bring Ex Lovers Deepika Padukone And Ranbir Kapoor Together
Deepika Ranbir

रणवीर सिंह से शादी की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ काम करने को तैयार हो गई हैं। हालांकि, एक्स लवर्स का यह यूनियन किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि समाज के एक तबके की भलाई के लिए होगा। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दी है।

Mijwan Fashion Show To Bring Ex Lovers Deepika Padukone And Ranbir Kapoor Together
Deepika Ranbir

मनीष मल्होत्रा ने दीपिका और रणबीर की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बताया कि ये दोनों स्टार्स मेजवां फैशन शो में साथ रैंप वॉक करेंगे।

 

#TheWalk of Mijwan #FashionShow...... 9 years of mijwan ... the journey ... #Muses...... the #fabulous #dapper #Charming #RanbirKapoor with the very #beautiful #stunning @deepikapadukone ... together for @mwsyouth @mmalhotraworld #mijwan #chikankari #womenempowerment @azmishabana18 @mantagoyal #manishmalhotraworld

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on

Mijwan Fashion Show To Bring Ex Lovers Deepika Padukone And Ranbir Kapoor Together
Mijwan Fashion Show

हर साल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बढ़ चढ़कर इस फैशन शो में हिस्सा लेते हैं। पिछले साल अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान ने साथ रैंप वॉक किया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और जावेद अख्तर अपनी-अपनी बेटियों के साथ इस शो में हिस्सा ले चुके हैं। इस साल इस फंडरेजर शो का आयोजन 9 अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mijwan Fashion Show To Bring Ex Lovers Deepika Padukone And Ranbir Kapoor Together
शबान और कैफी आजमी

मेजवां फैशन शो पिछले आठ सालों से मेजवां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मशहूर उर्दू कवि और लेखक कैफी आजमी ने 1993 में इस वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना की थी। यह गांव में रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करता है। हर साल आयोजित होने वाले मेजवां फैशन शो के जरिए एनजीओ द्वारा किए जा रहे कामों को लाइमलाइट में लाया जाता है। एनजीओ के तहत कैफी आजमी स्कूल, इंटर-कॉलेज, कैफी आजमी कम्प्यूटर सेंटर, कैफी आजमी सिलाई और कढ़ाई केंद्र चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Mijwan Fashion Show To Bring Ex Lovers Deepika Padukone And Ranbir Kapoor Together
Deepika Ranbir

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द संजय दत्त की बायोपिक में भी दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण के पास विशाल भारद्वाज की फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफान खान के भारत लौटते ही शुरू हो जाएगी। इरफान इन दिनों लंदन में हैं जहां उनकी बीमारी का इलाज हो रहा है। वहीं, खबर है कि साल के अंत तक दीपिका ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह संग शादी कर लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed