फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

McMafia में इस अंदाज में दिखेंगे नवाज, वेब सीरीज की दुनिया में रखा कदम

Fri, 12 Jan 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
first look nawazuddin siddiqui in web series mcmafia on amazon prime
nawazuddin

अपने अभिनय कला से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर आएगा। इस सीरीज को बीबीसी के सहयोग से बनाया गया है। देखा जाए तो नवाजुद्दीन की यह इंटरनेशनल सीरीज होगी।



पढ़ें: 'Toffee' में 'बचपन' की याद दिला रहे आयुष्मान खुराना, गाना सुनकर होंगे इमोशनल

नवाज ‘मैकमाफिया’ नाम की वेब-सीरीज में नजर आएंगे। नवाज इस वेब सीरीज में एक इंडियन बिजनेस पार्टनर दिली महमूद के किरदार में दिखेंगे। उन्होंने पिछले साल मुंबई और क्रोएशिया में इस सीरीज की शूटिंग की है।



 
first look nawazuddin siddiqui in web series mcmafia on amazon prime
nawazuddin

'मैकमाफिया' का निर्देशन जेम्स वाटकिंस ने किया है। इस सीरीज में 8 एपिसोड होंगे। नवाज ने जेम्स वाटकिंस के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया है। बता दें कि इस वेब सीरीज को ट्विकेनहैम स्टूडियोज के सहयोग से एएमसी, बीबीसी और क्यूबा पिक्चर्स ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज मिशा गलेनी की लिखी किताब 'मैकमाफिया- अ जर्नी थ्रू द ग्लोबल क्रिमिनल वर्ल्ड' की कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
first look nawazuddin siddiqui in web series mcmafia on amazon prime
nawazuddin siddiqui

इसके अलावा नवाजुद्दीन, बाल ठाकरे की बायोपिक में दिखेंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर हैं और फिल्म के निर्देशक अभिजीत पांसे हैं। जनवरी 2019 में आने वाली इस फिल्म में नवाज युवा बाल ठाकरे के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन
first look nawazuddin siddiqui in web series mcmafia on amazon prime
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली बायोपिक का टीजर अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया। टीजर लॉन्च के मौके पर पहुंचे अमिताभ बच्चन ने बताया कि बाल ठाकरे के साथ बेहद निजी और पारिवारिक संबध रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed