फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Picture: एक दूजे के हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा, यहां देखिए शादी की पहली तस्वीर

Mon, 15 Nov 2021 08:23 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 15 Nov 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
First Picture: Rajkummar Rao ties knot with girlfriend Patralekhaa, actor says, 'No greater happiness than being called your husband'
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा आज सात फेरों के साथ एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये शादी उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच चंडीगढ़ में हुई। अब उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया पेज से शेयर किया है। जिसमें वह एक दूसरे के होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। जहां एक ओर राजकुमार सच के राजकुमार दिख रहे हैं। वही शादी के जोड़े में पत्रलेखा किसी रानी से कम नजर नहीं आ रही हैं। 11 साल की दोस्ती, प्यार और रामोंस के बाद आखिरकार राजकुमार और पत्रलेखा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। देखिए दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीर।

First Picture: Rajkummar Rao ties knot with girlfriend Patralekhaa, actor says, 'No greater happiness than being called your husband'
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

11 साल का प्यार 
राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आखिरकार 11 साल की दोस्ती, प्यार, रोमांस और मस्ती के बाद... मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी कर ली है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारे पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा और उसके बाद के लिए भी'

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

First Picture: Rajkummar Rao ties knot with girlfriend Patralekhaa, actor says, 'No greater happiness than being called your husband'
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

पत्रलेखा ने लिखा खास संदेश
राजकुमार की होने के बाद पत्रलेखा ने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आज सब कुछ... मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा ... पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहाँ हमारे लिए हमेशा के लिए'

View this post on Instagram

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

विज्ञापन
विज्ञापन
First Picture: Rajkummar Rao ties knot with girlfriend Patralekhaa, actor says, 'No greater happiness than being called your husband'
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से लिव इन साथी
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। राजकुमार राव ने सबसे पहले पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तब से ही वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे थे।। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके मन में बहुत खराब बनी थी।

विज्ञापन
First Picture: Rajkummar Rao ties knot with girlfriend Patralekhaa, actor says, 'No greater happiness than being called your husband'
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में किया साथ काम
साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। यह पत्रलेखा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से दोनों की दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई और आखिरकार 11 साल के प्यार के बाद दोनों आज शादी के बंधन में बंध गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed