फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोट के बावजूद नहीं रुकीं आलिया भट्ट, तेजी से पूरी कर रहीं 'ब्रह्मास्त्र'

Mon, 26 Mar 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
First schedule of Brahmastra film completed Alia Bhatt shared picture with Ranbir Kapoor
Brahmastra
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सेल्फी  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। यह दोनों स्टार्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही थी। हाल ही में इस फिल्म का पहला शिड्यूल पूरा हुआ है जिसकी जानकारी स्टार्स ने दी।
First schedule of Brahmastra film completed Alia Bhatt shared picture with Ranbir Kapoor
Brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को एक सीन करते वक्त हाथ और कंधे पर चोट लग गई थी। जिसके बाद पूरी टीम फिल्म का पहला शिड्यूल पूरा करके मुंबई लौटी। फोटो को आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'फिल्म का पहला शिड्यूल पूरा हो चुका है। अभी तो केवल सफर की शुरुआत हुई है।'
 
First schedule of Brahmastra film completed Alia Bhatt shared picture with Ranbir Kapoor
Brahmastra
फिल्म के सेट से कई सारी तस्वीर पहले भी सामने आई थीं जिसमें टीम मस्ती करते हुए दिखाई दी। 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। अयान इससे पहले ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ का डायरेक्शन कर चुके हैं। 
 

 

& its just the beginning.. 💫

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
विज्ञापन
First schedule of Brahmastra film completed Alia Bhatt shared picture with Ranbir Kapoor
Brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म से ही टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भारतीय मार्शल आर्ट के फॉम सीखेंगे। कहा जा रहा है कि रोल के अनुसार रणबीर को जिम्नास्ट जैसा फिजीक चाहिए जिसके लिए वह मार्शल आर्ट सीखने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
First schedule of Brahmastra film completed Alia Bhatt shared picture with Ranbir Kapoor
Brahmastra
यह फिल्म एक साइंस फिक्शन ट्रायलॉजी होगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट 'राजी' और 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी तो वहीं रणबीर संजय दत्त की बायोपिक में दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है लेकिन यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed